2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकर तोड़कर जेवरात और कैश लूट ले गई आगरा पुलिस, मृतक सफाईकर्मी के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने विवेचना स्थानांतरण के संबंधित में आदेश कर दिया। अब नया विवेचक केस से संबंधित सबूत जुटाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 22 Oct 2021, 5:48 PM IST

custodial-death-case.jpg

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस पर सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के हत्या के आरोपों के साथ-साथ लूट और तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया गया है। मृतक सफाईकर्मी अरुण के परिवार की महिलाओं का कहना है कि पुलिस वाले घर में रखे लॉकर को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरातों को अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं यह भी आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने घर में रखे बच्चों के गुल्लक को भी तोड़कर उसमें रखे पैसों को ले गए।

यह भी पढे़ं: Weather News: सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, जारी हुआ येलो अलर्ट, इन इलाकों में होगी फिर भारी बारिश

लुटेरी है पुलिस- परिजन

मृतक सफाईकर्मी अरुण के परिजनों का कहना है कि चोर अरुण नहीं था, बल्कि पुलिस है। घर वालों का कहना है कि रविवार की रात पुलिस घर आई थी और जमकर तांडव किया। मृतक अरुण की भाभी सुनीता विधवा हैं, पति संजय का देहांत हो चुका है। नवंबर महीने में बेटी शिवानी की शादी है, सुनीता ने अपनी अलमारी दिखाई और कहा कि पुलिस ने लॉकर तोड़ दिया। लॉकर में बेटी की शादी के लिए जेवरात रखे थे। पुलिस लूटकर ले गई। शिवानी ने एक गुल्लक बनाई थी। उसे भी तोड़ दिया। नीलम ने बताया कि पुलिस ने उनके बच्चों की गुल्लक भी तोड़ दी।

पुलिस वालों ने बनाया विधवा- अरुण की पत्नी

मृतक सफाईकर्मी अरुण की पत्नी सोनम का कहना है कि बताया कि पुलिस वालों ने पूरा घर खंगाल मारा था। जो मिला लूटकर ले गई। पुलिस झूठ बोल रही है। पुलिस ने उसे विधवा बनाया है। उसके बच्चों के सिर से पिता का साया छीना है। ऊपर वाला हत्या में शामिल पुलिस वालों को कभी माफ नहीं करेगा।

हत्या के मुकदमे की विवेचना अलीगढ़ रेंज में स्थानांतरित

पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी अरुण की मौत के मामले में दर्ज हत्या के मुकदमे की विवेचना को अलीगढ़ रेंज में स्थानांतरित कर दी गई। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने विवेचना स्थानांतरण के संबंधित में आदेश कर दिया। अब नया विवेचक केस से संबंधित सबूत जुटाएगा।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2021: 45 साल से व्रत कर रहे 72 साल के बुजुर्ग तो चांद जैसी दुल्हन के लिए करवा चौथ रख रहे डिंपल

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश