मेरठ

जीजा के भार्इ से शादी करने के लिए बहन के यहां डाला डेरा, कहा- दो साल से…

बहन की ससुराल में बैठ गर्इ युवती, ये आरोप लगाए, पुलिस भी बीच में आने से बच रही  
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2018, 2:04 PM IST
meerut

मेरठ। जिले के मवाना खुर्द में एक अलग तरीके का मामला सामने आया। मवाना खुर्द में एक युवक के युवती के साथ दो साल संबंध रहाा और उसे शादी का झांसा देता रहा। इसके बाद युवती से कहकर गया कि वह दिल्ली जा रहा है और वहां पर उसे भी कुछ दिन बाद बुला लेगा। करीब छह महीने तक युवती और युवक के बीच फोन पर बातें होती रही और युवक जब भी घर आता युवती से मिलने जरूर आता, लेकिन इधर बीते तीन माह से युवक न तो युवती से मिल रहा है और न ही उसका फोन उठा रहा है। मजे की बात युवती और युवक दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। युवक के बड़े भाई की पत्नी की बहन है युवती। उसका घर आना-जाना था। युवती को युवक के घर वाले भी कोई तव्वजो नहीं दे रहे थे। युवती ने अपनी बहन से भी शादी की बातचीत करनी चाही, तो बहन ने भी कोई उत्तर नहीं दिया। अब युवती अपनी बहन के घर जाकर बैठ गई और कहने लगी कि शादी तो मैं तेरे देवर के साथ ही करूंगी। चाहे कुछ भी हो जाए।

यह भी पढ़ेंः होली पर कर रहे थे यह काम , एक दिन में रिकार्ड एफआर्इआर!

यह है मामला

दस साल पहले मवाना खुर्द के युवक की शादी मवाना की ही युवती से हुई थी। पति का छोटा भाई और पत्नी की छोटी बहन में करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का अपनी बहन की ससुराल में आना जाना भी था। इसी बीच छोटे भार्इ ने भाभी की बहन से शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों की करीब दो साल तक गहरी दोस्ती रही। युवती शादी करने का दबाव युवक पर डालने लगी, तो उसने उसे दिल्ली जाकर शादी करने का झांसा दिया। वह दिल्ली चला गया। वहां से वह जब भी वापस आता, युवती से मिलता, लेकिन बीते तीन माह से उसने युवती से संबंध खत्म कर लिए थे। वह न तो युुवती से मिल रहा था आैर न ही उसका फोन उठा रहा था। यहां तक कि कस्बे में आता था तो उससे मिलता भी नहीं था। परेशान युवती ने अपनी बहन की ससुराल में आकर डेरा डाल दिया है। युवक के परिजनों ने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। उसका कहना था कि वह सामने आए और उससे शादी का अपना वादा पूरा करे। युवती का कहना था कि वह शादी करेगी तो उसी से ही करेगी, किसी और से बिल्कुल नहीं। एसओ ने कहा कि मामला पारिवारिक हैं दोनों पक्षों को आपस में बैठकर बातचीत करने के लिए कहा गया है। युवती थाने और कोर्ट जाने की बात कह रही है। परिजन युवती को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Updated on:
5 Mar 2018, 2:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला