13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती से प्रेम युवक को पड़ा महंगा, प्रेमिका के भाई ने किया ये काम…

बहन के प्रेमी को भाई ने मारी गोली, रीठी थाना के बडग़ांव की घटना, घायल की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Mar 01, 2018

Love affair

Love affair

कटनी. रीठी थाना क्षेत्र के बडग़ांव गांव में बुधवार की शाम को प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को प्रेमिका के भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर गोली मार दी और फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रीठी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने बताया कि बडग़ांव निवासी राजबीर पिता मुबारक शाह शाम को साहू मोहल्ला में मोबाइल टॉवर के पास बैठा था। अचानक गांव के ही जाफिर खान व इरशाद खान बाइक से आए और जब तक राजबीर कुछ समझ पाता उसपर कट्टे से फायर कर दिया। साथ ही मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने युवक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी पहुंचाया गया। मरकाम ने बताया कि राजबीर का जाफिर की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था और युवक के अनुसार उन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। युवक के घर आने-जाने से युवती के परिजन नाराज रहते थे। इसी रंजिश के चलते युवती के भाई ने राजबीर को गोली मारी। गोली युवक के पेट में बाईं ओर फंसी हुई है।
एक घंटे करना पड़ा इंतजार
ुघटना की जानकारी लगते ही रीठी पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक के बयान दर्ज कराए। जिला अस्पताल रेफर करने के बाद एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में एम्बुलेंस थी लेकिन चालक नहीं था, जिसके लिए डॉक्टरों से व्यवस्था कराने को कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में चालक को घर से लेकर आए। परिजनों ने घायल को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। देर रात रीठी व सलैया चौकी पुलिस ने बडग़ांव में घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी गई।