13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात पर पत्नी करती रही इंतजार, तीन दिन बाद पति की आई लाश

सुहाग सेज पर बैठी पत्नी से बोलकर गया अभी आता हूं, फिर वापस नहीं लौटा

2 min read
Google source verification

एटा

image

Mukesh Kumar

Feb 25, 2018

एटा। सुहागरात सेज पर पत्नी छोड़कर गया पति वापस नहीं लौटा। तीन दिन बाद उसकी लाश मिली। शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं। युवक ने शादी के अगले दिन पत्नी से चंद मिनट ही बात की। इसके बाद कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। रविवार को उसका शव हजारा नहर में शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने की। शव का पोस्मटमार्टम कराकर पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

20 फरवरी को हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक 20 फरवरी को मारहरा थाना के सनौंठ निवासी 26 वर्षीय आशीष दिवाकर की शादी मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के अलुपुरा गांव की सपना से हुई थी। शादी धूमधाम से होने के बाद 21 फरवरी की सुबह दुल्हन की विदा कराकर आशीष हंसी-खुशी अपने गांव आया था। वो काफी खुश था। बताया गया है कि सुहागरात को आशीष ने अपनी पत्नी सपना से बात की। इसके बाद कुछ देर में आने की बात बोलकर घर से चला गया। जिसके बाद से वापस नहीं लौटा।

पत्नी इंतजार करते करते सो गई
मृतक के भाई सुधीर दिवाकर के अनुसार अगले दिन उसकी बहन ने आशीष की पत्नी सपना से पूछा तो परिवार को पता चला। सपना की माने तो आशीष कुछ देर में आने की बात कह कर गया था। वो इंतजार करते करते सो गई थी। इसके बाद परिजन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चला। सुधीर का कहना है कि किसी ने साजिश के तहत उसके भाई को मारा है।

जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में एसपी सिटी क्राइम ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है। उधर, युवक की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी है।