मेरठ

छोटे भाई के साथ अपनी पत्नी को इस हालत में देखकर खो बैठा आपा, फिर उसने उठाया यह कदम

परिजनों ने बीच में आकर मामला शांत कराया
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 7:55 PM IST
meerut
छोटे भाई के साथ अपनी पत्नी को इस हालत में देख खो बैठा आपा, फिर उसने उठाया यह कदम

मेरठ। अपनी पत्नी को अपने सगे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख युवक अपना आपा खो बैठा। इससे पहले कि उसकी पत्नी और भाई संभल पाते युवक ने गुस्से में भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। गुस्से में अंधे युवक ने भाई के पेट और सीने में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। पति के सिर पर खून सवार देख पत्नी भागकर रसोई में घुस गई और अपनी जान बचाई। घर में इस तरह की घटना होती देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने गुस्साए युवक को काबू में किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

भार्इ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए

सरधना में देर रात एक युवक ने अपने भाई को अपनी बीवी के साथ रंगरलियां मनाते रंगे हाथ दबोच लिया। गुस्साए युवक ने अपने भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे अधमरा कर दिया। इंस्पेक्टर सरधना ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है आैर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

भार्इ की हालत गंभीर बनी हुर्इ

इस्लामाबाद क्षेत्र में दो भाई साथ-साथ रहते हैं। देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद उसने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला बोल दिया। युवक की पत्नी घर में भागकर रसोई में घुस गई और भीतर से कुंडी लगा ली। युवक ने ताबड़तोड़ वार करके छोटे भाई को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पास आने की कोशिश की तो युवक ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी, लेकिन आरोपी को किसी प्रकार काबू में करते हुए घायल युवक को कंकरखेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला