मेरठ

अमरीका में WWE फाइटिंग में अब ताल ठोकेंगी भारत की लेडी खली

लेडी खली 32 पहलवानों को धूल चटाने को हैं बेताब
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 8:33 PM IST
Kavita Dalal
अमरीका में WWE फाइटिंग में अब ताल ठोकेंगी भारत की लेडी खली

बागपत. लेडी खली के नाम से मशहूर बागपत की बहू कविता दलाल अमरीका में होने जा रही WWE फाइटिंग में अपना दमखम दिखाएंगी। WWE में विश्व चैंपियन का सपना लेकर उतरने वाली बागपत की बहू फ्लोरिडा में 32 पहलवानों को धूल चटाने को बेताब हैं। गौरतलब है कि जनवरी माह में भारत की रेसलर कविता दाल का चयन डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए किया गया था। 3 साल के इस करार में कविता ने खुद को साबित करने का भी फैसला लिया है। 3 महीने की ट्रेनिंग के बाद वह कई पहलवानों को धूल चटा चुकी हैं। इस बार उनका मुकाबला 32 पहलवानों से होने जा रहा है। अमरीका के फ्लोरिडा में होने जा रही फाइटिंग के लिए उनका चयन किया गया है। इस दौरान वह 32 पहलवानों से मुकाबला लकरेंगी।

कविता दलाल के पति पहलवान गौरव दलाल का कहना है कविता का सपना था कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई की विश्व चैंपियन बनकर भारत का मान बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि जब जब डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से उनके पास ऑफर आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। यहां वजह है कि ऑफर मिलने के बाद उन्होंने अमरीका पहुंचकर अपनी ट्रेनिंग पूरी की। गौरतलब है कि यह फाइट 8 से 9 अगस्त को होगी। इस दौरान 32 पहलवान कविता के सामने होंगे । आपको बता दे कि WWE के रेसलर ब्रॉन स्ट्रोमैन कविता को प्रमोट करने के लिए मुंबई पहुंचे थे, जिन्होंने यह जानकारी दी।

बागपत के लिए खुशी की बात यह है कि कविता बागपत की बहू है और उन्होंने अपना जीवन रेसलिंग के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी सास ससुर गांव में ही रहते हैं, जबकि उनका बेटा खेकड़ा कस्बे में अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई लिखाई कर रहा है और अपने परिवार से दूर सात समुंदर पार जाकर यह भारत की बेटी WWE में भारत का नाम रोशन करने के लिए पसीना बहा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला