मेरठ

मेरठ में फिर जातीय संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल, भीम आर्मी के कार्यकर्ता पर उठी उंगली

जातीय संघर्ष में छह साल का बच्चा भी जख्मी, हालत गंभीर  
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 3:20 PM IST
meerut
मेरठ में फिर जातीय संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल, भीम आर्मी के कार्यकर्ता पर उठी उंगली

मेरठ। मेरठ में जातीय हिंसा की पिछले तीन महीने में चौथी घटना परतापुर थाना क्षेत्र के गांव रिठानी में हुई। दोनों ओर से हुए खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये था मामला

परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी गांव में दलित विकास का कई दिन पहले गुर्जर जाति के युवकों से रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हो गया था। दलित जाति के लोगों का आरोप है कि उस समय तो गांव के बड़ों ने मामले में फैसला करा दिया था, लेकिन गुर्जर बिरादरी के लड़कों ने उनको भुगत लेने की चेतावनी दी थी। जिसे उस समय नजरअंदाज कर दिया गया। बीती मंगलवार शाम को दलित विकास अपने साथी विपिन के साथ बाइक से जा रहा था। वह जैसे ही गांव के बाजार पर पहुंचा तभी गुर्जर युवकों ने लाठी-डंडों ने उन पर हमला बोल दिया। दलित युवकों की हमले की सूचना से गांव में तनाव फैल गया और दोनों ही बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके हाथ में जो आया वह उसी को लेकर दूसरे बिरादरी के लोगों पर टूट पड़ा।

घंटों होती रही फायरिंग और पथराव

गांव में दोनों पक्षों में जबरदस्त फायरिंग और पथराव होता रहा, लेकिन पुलिस का एक घंटे तक भी कहीं पता नहीं था। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खून के प्यासे थे। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। फायरिंग और पथराव में दोनों ओर से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। इन घायलों में एक छह साल का बच्चा भी है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई हैै। बच्चा गुर्जर जाति के गजेंद्र का है। दलित जाति के लोगों का कहना है कि इस बवाल की जिम्मेदार पुलिस है। दो दिन पहले विवाद के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण अराजकतत्वों के हौसले बुलंद हुए।

भीम आर्मी के कार्यकर्ता का नाम आ रहा सामने

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर को विकास व विपिन पर हमले के दौरान भीम आर्मी का एक युवक भी आसपास था। उसने रिठानी व आसपास के गांवों से दलित युवकों को बुलाया और रिठानी के दलित लोगों के साथ शामिल हो गया। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

बोले अधिकारी

इस बारे में जब एसएसपी से बात की गई तो उनका कहना था कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
3 Oct 2018, 3:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला