30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत
पुलिस चौकी के सामने हुआ छात्र का अपहरण, राहगीरों ने बचाया
Play video

पुलिस चौकी के सामने हुआ छात्र का अपहरण, राहगीरों ने बचाया

सदर कोतवाली की खक़रा पुलिस चौकी के सामने हुआ अपहरण, कक्षा आठ का था छात्र, रेलवे स्टेशन के पास राहगीरों ने बदमाशों के चुंगल से छुडाया, सूचना पर पुलिस के आलाअधिकारी पहुॅचे, अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश, खक़रा चौकी के पुलिसकर्मी सवालों के घेरें में, चौकी नहीं बैठता कोई पुलिसकर्मी यहॉ सिर्फ लगती है पंचायतें

Google source verification

पीलीभीत। मंगलवार रात पूरा जिला गांधी जयंती मना रहा था, तो वहीं कोतवाली सदर क्षेत्र में एक छात्र का अपहरण हो गया। जिसकी सूचना पर पुलिस के पैरों तले ज़मीन खिसक गयी और होती भी क्यों ना क्योंकि घटना पुलिस चौकी के सामने की थी। यहॉ एक 13 वर्षीय आठवीं कक्षा के छात्र का कार सवार चार बदमाशों ने अवैध असलहों के बल पर अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ता छात्र को बंधक बनाकर पीलीभीत रेलवे स्टेशन के पास सूनसान जगह पर ले गये और कार में छात्र के हाथ पैर बांधकर अपने खाने-पीने के लिए कुछ सामान लेने चले गये। अपहृत छात्र कार के अंदर से ही खुद को बचाने के लिये जद्दोजहद करता था जिसकी आवाज़ सुनकर वहॉ से निकल रहे राहगीरों ने कार के शीशे तोड़कर छात्र को बंधनमुक्त कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची लेकिन बदमाश तबतक फरार हो चुके थे। छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने देररात तक चैकिंग अभियान चलवाया और कोतवाली पहुॅचकर छात्र से वार्ता की, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात अपहरणकर्ता बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

यह है पूरी घटना
थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम चंदोई का रहने वाला 13 वर्षीय छात्र हमजा फिरोज हाफिज़ रहमत खॉ स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। रोज की तरह वो मंगलवार शाम को एक मदरसे में दीनी तालीम लेने के लिए गया था। वहाँ से जब वो रात 8 बजे जब वो वापस आ रहा था तभी कोतवाली की ही खकरा चौकी के सामने खकरा पुल के पास कार सवार चार बदमाशों ने अस्लाहों के बल पर रोक कर कार में बैठा लिया। इसके बाद कार सवार बदमाश उसे रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम रोड पर ले गए। रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम रोड पर एक सुनसान जगह पर कार सवार बदमाशों ने उसको कार में बंद कर उसके हाथ पैर बांधकर कार में ही छोड़कर कुछ खाने-पीने का सामान लेने चले गए। कार के अंदर से छात्र के झटपटाने पर दो राहगीरों ने नज़र बच्चे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होने बच्चे को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। बच्चा वहाँ से परिजनो के पास गया और जानकारी दी तो परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटना स्थ्ज्ञल के आसपास कार की तलाश की लेकिन कार नहीं मिली।

चौकी के सामने हुयी घटना से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह स्वंय घटना स्थल गये और वहॉ उन्होने जॉच पड़ताल की। घटना के बाद पुलिस ने कार की तलाश करने के लिये चेकिंग के लिए अभियान भी चलवाया और जिले से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी लेकिन कार का कुछ पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा कर रहे है।