मेरठ

UPSC Result 2024: दरोगा जी का बेटा बना अफसर, रिजल्ट सुन रो पड़े पिता, 130वीं रैंक के साथ UPSC में चयन

UPSC Result 2024: ‘सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते’। रश्मिरथी की अपनी पसंदीदा पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए मेरठ के अभिनव शर्मा ने ना सिर्फ अपना बल्कि माता पिता का भी सपना साकार किया। 130वीं रैंक के साथ अभिनव ने यूपीएससी की परीक्षा पास की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2025, 8:51 PM IST
upsc news

UPSC Result 2024: मेरठ के निवासी अभिनव शर्मा ने UPSC 2024 की परीक्षा में 130वीं रैंक हासिल कर अपने आईपीएस बनने के सपने को साकार कर दिया है। अभिनव का यह चौथा प्रयास था, और इस बार उन्होंने अपने धैर्य, समर्पण और निरंतर मेहनत से सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया।

इंस्पेक्टर हैं पिता रमेश चंद्र शर्मा

अभिनव के पिता इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा मेरठ के देहली गेट थाने में प्रभारी हैं। उन्होंने बतौर कांस्टेबल अपने पुलिस करियर की शुरुआत की थी और अब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। बचपन से ही अपने पिता को वर्दी में देख अभिनव के मन में भी देश सेवा की भावना जागी। उन्होंने आईआईटी पटना से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया, लेकिन जॉब न लेकर यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।

रिजल्ट सुना तो रो पड़े पिता

पहले दो प्रयासों में उन्हें असफलता हाथ लगी। 2021 में प्रीलिम्स तक नहीं पहुंच सके, जबकि 2022 में इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन चयन नहीं हो पाया। 2023 में इंडियन पोस्टल सर्विस मिली लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे, इसलिए छुट्टी लेकर दोबारा तैयारी की। 2024 में आखिरकार उन्होंने 130वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस में चयन सुनिश्चित कर लिया। बेटे की सफलता से भावुक उनके पिता ने कहा, “मेरा सपना था कि मेरा बेटा वर्दी पहने और देश की सेवा करे। आज वह सपना पूरा हो गया।” अभिनव की सफलता मेरठ और पूरे यूपी के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुकी है।

Updated on:
22 Apr 2025, 8:51 PM IST
Published on: