22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC 2024 Result: यूपीएससी का रिजल्ट घोषित, सहारनपुर की कोमल पुनिया ने लहराया परचम, देखें टॉपर्स की लिस्ट

UPSC 2024 Result: हिंदुस्तान की प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में सहारनपुर की कोमल पुनिया ने सफलता हासिल की है। आइए आपको बताते हैं पूरा रिजल्ट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 22 Apr 2025, 3:37 PM IST

upse results 2024 updated news

UPSC 2024 Result: सहारनपुर की बेटी कोमल पुनिया ने अपने हौसले और मेहनत से यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कोमल ने दूसरे प्रयास में यह कठिन परीक्षा पास की है और अब वह देश की शीर्ष सिविल सेवाओं में शामिल होने जा रही हैं।

कैसा रहा है कोमल का सफर

बताया जा रहा है कि कोमल की शैक्षिक यात्रा शुरू से ही शानदार रही है। वर्ष 2021 में उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से फिजिक्स विषय में बीटेक किया। इंजीनियरिंग के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निश्चय किया और तैयारी शुरू कर दी। पहले प्रयास में भले ही सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार में यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर साबित कर दिया कि सच्ची लगन और मेहनत का फल अवश्य मिलता है।

कोमल ने 6वीं रैंक हासिल कर जिले ही नहीं पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। कोमल की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है। रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, नीरज पुनिया और हरेन्द्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे चुके हैं। कोमल अब युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।