
मेरठ. Janmashtami 2021 Date : 30 अगस्त यानी आज कृष्ण जन्माष्टमी (Sri Krishna Janmashtami 2021) का पावन पर्व है। हर साल भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव (Krishna Janmashtami 2021) देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से सभी दोषों से मुक्ति मिलती है।
जन्माष्टमी (Gokulashtami 2021) पर राशि के अनुसार वस्त्र और भोग लगाकर आप भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इससे परिवार के सारे दुख भी दूर हो जाते हैं और परिवार में अपार सुख मिलता है। पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार राशि के अनुसार पूजा करने और भोग लगाने से मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। आइये जानते हैं किस राशि के जातक को कैसे करनी चाहिये भगवान श्री कृष्ण की पूजा-
मेष राशि
मेष राशि के लोग भगवान श्री कृष्ण को जन्माष्टमी के दिन लाल कपड़े पहनाएं और कुमकुम का तिलक लगाकर माखन मिश्री का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक चांदी के वर्क से भगवान का श्रृंगार करें और प्रभु को सफेद वस्त्र और सफेद चंदन चढ़ाएं और मक्खन चढ़ाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग लहरिया वाले कपड़े पहनाएं और पीले चंदन चढ़ाएं और भोग में दही चढ़ाएं।
कर्क राशि कर्क राशि के लोग सफेद कपड़े पहनाएं और दूध और केसर चढ़ाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग गुलाबी कपड़े पहनाएं और अष्टगंध का तिलक लगाएं और भोग में माखन मिश्री चढ़ाएं।
कन्या राशिकन्या राशि के लोग हरे रंग के सुंदर कपड़े पहनाएं और मावा बर्फी का भोग बनाएं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग केसरिया या गुलाबी रंग के कपड़े पहनाएं और माखन-मिश्री और घी चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक लाल कपड़े पहनाएं और भोग में मावा, मक्खन या दही से कोई एक चीज चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि के लाेग पीले कपड़े पहनाएं और पीली मिठाई चढ़ाएं।
मकर राशि
मकर राशि के जातक नारंगी रंग के कपड़े पहनाएं और कान्हा को मिश्री चढ़ाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग नीले कपड़े पहनाएं। दूध के साथ अभिषेक करें और बालूशाही चढ़ाएं।
मीन राशि
मीन राशि के लोग पीतांबरी पहनाएं और आभूषण पहनाएं। केसर और मावा बर्फी चढ़ाएं।