1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shree Krishna Janmashtami 2021: मुस्लिम कारीगरों ने तैयार की कान्हा की पोशाक, मनमोहक कलाकृति के दूर से हो सकेंगे दर्शन

Shree Krishna Janmashtami 2021: कपिल शर्मा ने बताया कि यह पोशाक मुस्लिम कारीगरों के द्वारा तैयार की गई है। भगवान श्री कृष्ण की इन पोशाकों को बनाने के लिए मुस्लिम कारीगर पूरी तन्मयता के साथ काम करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 30 Aug 2021, 8:33 AM IST

krishna_new.jpeg

Shree Krishna Janmashtami 2021: मथुरा. भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव (Shree Krishna Janmashtami 2021) को मनाने के लिए लोग बड़े ही उत्सुक हैं। इस बार दिव्य और भव्य रुप से कान्हा (Shri Krishna) के जन्म उत्सव को मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं ठाकुर जी हरिचंद्रिका पोशाक धारण करेंगे। ठाकुर जी के लिए विशेष रूप से यह पोशाक मुस्लिम कारीगरों (Muslim Workers) ने तैयार किया है और इसे बनाने के लिए कारीगरों को कई दिनों का वक्त लगा था।

यह भी पढ़ें : Shree Krishna Janmashtami 2021: मथुरा की कंस कारागार में आज भी श्रीकृष्ण के पैदा होने के साक्ष्य मौजूद

दुल्हन की तरह सजी कान्हा नगरी

कान्हा की नगरी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव (Shree Krishna Janmashtami 2021) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं भगवान श्री कृष्ण (Shri Krishna) के जन्मोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

यह भी पढ़ें : Krishna Janmashtami: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा है अद्भुत संयोग, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

पोशाक पर पवित्र कलाकृत्रियों के होंगे दर्शन

वहीं श्री कृष्ण जन्मस्थान (Shri Krishna) के सचिव कपिल शर्मा ने भगवान को जन्माष्टमी (Shree Krishna Janmashtami 2021) के दिन अर्पित करने वाली पोशाक के बारे में जानकारी दी। कपिल शर्मा ने बताया कि पोशाक पर लता-पता, वृक्षपत्र, मनोरम-बेल की कलाकृति बहुत ही कलात्मक रूप से उकेरी गई हैं। ब्रज के मंदिरों की प्राचीन कला एवं भावना के अनुरूप इस पोशाक को तैयार कराया गया है। ऐसी दिव्य लता-पता की आकृति के मध्य मयूर की आकृतियों के दर्शन भी मनमोहक होंगे। पोशाक की विशेषता यह है कि दूर से दर्शन करने वाले भक्तजनों को इस पवित्र कलाकृति के दर्शन हो सकेंगे।

मुस्लिम कारीगरों ने तैयार की पोशाक

कपिल शर्मा ने बताया कि यह पोशाक मुस्लिम कारीगरों (Muslim Workers) के द्वारा तैयार की गई है। भगवान श्री कृष्ण (Shri Krishna) की इन पोशाकों को बनाने के लिए मुस्लिम कारीगर (Muslim Workers) पूरी तन्मयता के साथ काम करते हैं। जन्माष्टमी (Shree Krishna Janmashtami 2021) पर भगवान ब्रज रतन मुकुट धारण करेंगे। श्री कृष्ण (Shri Krishna) युगल सरकार नवरत्न जड़ित स्वर्ण कंठा, करधनी, हार, कंठेस्वरी, कुंडल, तिलक तो वहीं राधा रानी (Radha Rani) ऐसे दिव्य आभूषणों के साथ-साथ बिंदी, नथ, चूड़ी, पायल आदि को धारण करेंगी।

यह भी पढ़ें: Shree Krishna Janmashtami 2021: मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कोरोना प्रतिबंधों के साथ होंगे दर्शन

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश