मेरठ

मेरठ में सर्राफ की दुकान से लाखों के जेवरों की लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन बदमाश, देखें वीडियो

Highlights भीड़-भाड़ वाले इलाके में तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम मेरठ के पॉश इलाके शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट में हुई वारदात मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस और फारेंसिंक टीम, जांच शुरू  
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2019, 5:10 PM IST
meerut

मेरठ। मंगलवार को शहर के पॉश इलाके शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट में ज्वैलरी की दुकान पर दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक करोड रूपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने दुकानदार को पिस्टल दिखाई। लूटपाट कर बदमाश बेखौफ होकर फरार हो गए। मौके पर कई थानों का फोर्स और फांरेसिक टीम भी पहुंच गई। एसपी सिटी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सराफ अक्षय जिंदल की रति राम अनिल कुमार के नाम से दुकान है। दुकान पर पवन कुमार का बेटा अक्षत जिंदल बैठता है। इस दुकान में सोने-चांदी के आभूषण और रत्नों को बेचने का काम किया जाता है। मंगलवार को दोपहर अक्षत जब दुकान पर बैठा था। इसी दौरान करीब दो बजे पल्सर बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर रुके। दुकान के भीतर घुसकर बदमाशों ने अक्षत जिंदल को हथियारों के बल पर दुकान में बंधक बना लिया। बदमाशों ने अक्षत से तिजोरी की चाबी लेकर उसमें रखे जेवरात और सोना-चांदी एक बैग में भर लिया। इसके बाद लूटपाट कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर अक्षत ने शोर मचाया। मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। पुलिस में सर्राफ की दुकान मे लूट की घटना से हड़कंप मचा। इंस्पेक्टर नौचंदी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश में कांबिग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।

इसके बाद एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीडि़त सर्राफ से घटना व बदमाशों के हुलिए की जानकारी ली। बदमाश जाते समय अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए, लेकिन एक अन्य दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए। अक्षत ने थाने पर लूट की तहरीर दी है। अक्षत ने बताया कि बदमाश लगभग लाखों के सोने-चांदी जेवर और हजारों की नगदी लूटकर ले गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने सर्राफ की दुकान पर लूट को अंजाम दिया है, जबकि एक तीसरा बदमाश पैदल ही दुकान में घुसा था। बदमाशों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े लूट की वारदात से व्यापारियों में दहशत फैल गई, क्योंकि इस रोड पर काफी आवाजाही रहती है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला