उन्होंने कहा कि देशभर में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरने-प्रदर्शन व आंदोलन को लेकर विवादित पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाह फैलाई जा रही है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने चेतावनी दी कि लोगों को उकसाया जाएगा या भ्रांति फैलाई जाएगी तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जायेगी और भविष्य में रासुका की कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी। एसएसपी ने चेतावनी दी कि समस्त किसी प्रकार की भ्रांति फैलाने वाली, भडकाऊ, उकसाने वाली, अराजकता फैलाने वाले बयानबाजी की गई तो उसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें, जिससे कानूनी प्रक्रिया एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।