मेरठ। सुबह के समय कोहरे (Fog) ने वेस्ट यूपी-एनसीआर (West UP-NCR) में ठंड बढ़ा दी है। कोहरे के साथ-साथ लगातार दूसरे दिन मंगलवार को धूप नहीं निकली। बादलों (Clouds) से आसमान घिरा रहा। बढ़ी ठंड (Cold) के कारण लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को मेरठ में दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है, जबकि मंगलवार की सुबह दस बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई है।