10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Today Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में अचानक आया उछाल

Highlights पिछले 24 घंटे में सोने में 107 रुपये की बढ़ोतरी पिछले 48 घंटे में चांदी के भाव 100 रुपये की बढ़े अगले दिनों में सोना-चांदी में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 Dec 2019, 3:39 PM IST

meerut

मेरठ। 17 दिसंबर मंगलवार को सोने के भाव (Gold Rate) में अचानक उछाल आ गया है। पिछले 24 घंटे में सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब करीब एक महीने के लिए शुभ कार्य नहीं होंगे, क्योंकि खरमास (Kharmas) 13 जनवरी तक है। इसी तरह चांदी (Silver Rate) में प्रति किलोग्राम100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत प्रति दस ग्राम 39,572.20 रुपये रही, जबकि सोमवार को 39,465.20 रुपये भाव था। चांदी (Silver) की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। 15-16 दिसंबर को चांदी के भाव में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई। चांदी की कीमत 47,400 रुपये रही। बाजार सूत्रों की मानें तो अभी सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव संभव है। खरमास के बावजूद दोनों धातुओं के भाव में बढ़ोतरी हो सकती है।

सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

11 दिसंबर- 39,251.30

12 दिसंबर- 39,251.30

13 दिसंबर- 39,197.90

14 दिसंबर- 39,572.20

15 दिसंबर- 39,572.20

16 दिसंबर- 39,465.20

17 दिसंबर- 39,572.20

चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)

11 दिसंबर- 46,400

12 दिसंबर- 46,400

13 दिसंबर- 47,000

14 दिसंबर- 47,300

15 दिसंबर- 47,300

16 दिसंबर- 47,400

17 दिसंबर- 47,400