मेरठ

Kanwar yatra : कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ ‘संवेदनशील’ जानिए पुलिस की तैयारी

Kanwar yatra : मेरठ जिले को 22 सुपर जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में विशेष तरीके से निगरानी की जाएगी। यहां 12 संवेदनशील प्वाइंट हैँ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2025, 12:07 AM IST
SSP Meerut
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ डॉक्टर विपिन ताड़ा

Kanwar yatra : कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वजह भी है दरअसल, यहीं पर पूरा महादेव हैं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ियां पूरा महादेव पर जलाभिषेक करते हैं। यही कारण है कि मेरठ में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ती है और भीड़ को देखते हुए मेरठ के कुछ हिस्सों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

22 सुपर जोन में बांटा गया शहर ( Kanwar yatra )

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा का कहना है कि कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ को 22 सुपर जोन में बांटा गया है। इन सभी सुपर जोन की निगरानी सीसीटीवी से लेकर मैनुअल तरीके से की जाएगी और सुपर जोन के प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने जोन की निगरानी करेंगे।

समाजिक संगठनों से भी की जा रही अपील

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा के ही अनुसार जिला मेरठ में 12 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जो संवेदनशील श्रेणी में हैं। इन सभी स्थलों के आस-पास भारी पुलिस बल तैनात रहने के साथ-साथ यहां के स्थानीय लोगों से भी सहायता ली जा रही है। इसके लिए पुलिस पहले ही होमवर्क कर रही है। गणमान्य लोगों, दुकानदारों, सामाजिक संगठनों, क्लबों और सहायता समूहों के सदस्यों के साथ मिटिंग की जा रही है और उनसे सुझाव लेने के साथ-साथ उनसे सहयोग की भी अपील की जा रही है।

Updated on:
25 Jun 2025, 12:07 AM IST
Published on: