मेरठ

देश को कोराना से बचाने की कामना के साथ उठाई कांवड़ और बना दिया रिकार्ड

देश को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने की कामना के साथ ब्रजघाट से नानपुर तक 25 कावड़ियों ने चेन बनाकर एक घंटे से भी कम समय में 25 किलोमीटर का सफर तय कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 2:57 PM IST
kanwar_yatra.jpg
kanwar yatra

मेरठ . देश के युवा एक ओर ओलम्पिक ( Tokyo Olympics ) में दौड़ लगाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं तो दूसरी ओर मेरठ के युवाओं की एक टोली ने एक घंटे से भी कम समय में डाक कांवड़ ( Kanwar Yatra ) के जरिए 25 किलोमीटर की दूरी तय करके रिकार्ड बना दिया। देश को कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ इन युवाओं ने कांवड़ उठाई और चेन बनाकर लगातार दौड़ते हुए 25 किलोमीटर का सफर पूरा किया।

गढ़ रोड स्थित गांव नानपुर के युवाओं ने यह काम किया है। इन युवाओं ने कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों और देश को बचाने के लिए देवो के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए डाक कांवड़ लाने की योजना बनाई। गांव नानपुर से ब्रजघाट की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। इस दूरी को उत्साही युवकों ने एक घंटे से भी कम समय में तय कर लिया। ब्रजघाट से डाक कांवड़ लेकर चले गांव नानपुर के करीब 25 युवकों ने तेज रफ्तार से दौड़ लगाकर इस दूरी को तय किया।

गांव पहुंचकर इन युवकों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और विशेष पूजा करवाई। इस पूजा में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए गांव, प्रदेश और देश को कोरोना की तीसरी लहर से मुक्ति की कामना की गई। डाक कांवड़ लाने वाले युवकों में दीपक ने बताया कि वे अपने गांव के युवा साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाते थे। उनका कांवड़ लाने का कुछ खास ही उद्देश्य होता है। वे हमेशा समाज और देशहित की कामान के साथ ही कांवड़ लाते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

वर्तमान समय में देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। ऐसे में उन्हाेंने इस बार कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ ही उन्होंने कांवड़ उठाई है। इन युवाओं को उम्मीद है कि देवों के देव महादेव उनकी कामना को पूरी करेंगे और देश को कोरोना मुक्ति देंगे। डाक कांवड़ लाने वालों में आकाश, दीपक, सागर, सौरभ, मृदुल, रितिक, अंकित, आयुष, तुषार, शुभम, हर्ष, दीपक, विकल, गौरव, विकास आदि शामिल हैं। पूरे गांव ने इनका स्वागत किया है। इनका दावा है कि इन्ही युवकों के एक दूसरे ग्रुप ने इस दूरी को वाहन के माध्यम से महज 30 मिनट में पूरा किया है।

Updated on:
7 Aug 2021, 2:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग