scriptमनरेगा में निकली हैं 1278 पदों पर भर्तियां, कम्यूटर आपरेटर से लेकर हैं मैनेजर तक के पद | Government Job Recruitment on 1278 Post in MGNREGA Sewayojan Portal | Patrika News

मनरेगा में निकली हैं 1278 पदों पर भर्तियां, कम्यूटर आपरेटर से लेकर हैं मैनेजर तक के पद

locationलखनऊPublished: Aug 07, 2021 12:39:21 pm

मनरेगा के तहत चार पदों पर 1278 भर्तियां होंगी। इसमें सबसे अधिक पद टेक्निकल असिस्टेंट के हैं।

sarkari naukari

सरकारी नौकरी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, लखनऊ. सरकारी विभाग में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिये खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में महात्मा गांधी नरेगा योजना यानि मनरेगा के तहत 1278 पदाें पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर से लेकर मैनेजर तक की पोस्ट है। 11200 से लेकर 28000 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके लिये आवेदन नौ अगस्त से लिये जाएंगे। सभी पदों पर नियुक्तियां उत्तर प्रदेश के सेवायोजन पोर्टल www://sewayojan.up.nic.in के माध्यम से की जाएगी।


इन जिलों में है वैकेंसी

सभी नियुक्तियां मनरेगा के अंतर्गत की जाएंगी और इसमें राज्य सरकार के आरक्षण नियम लागू होंगे। मनरेगा के तहत लखनऊ, कानपुर, बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, बस्ती, अयोध्या, चित्रकूट, देवीपाटन, झांसी, आगरा, मुदाराबाद, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ मंडल के 74 जिलों में भर्तियां की जाएंगी।


कहां होगा आवेदन

मनरेगा के तहत होने वाली ये नियुक्तियां उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल www://sewayojan.up.nic.in के माध्यम की जाएंगी। सभी पद पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर भरे जाएंगे। नौ अगस्त से 1278 पदों के लिये वेबसाइट के जरिये आवेदन शुरू हो जाएगा। हर पद के योग्य उम्मीदवारों की पहले तीन की लिस्ट बनेगी। प्रमाणित सूची विभाग को भेजी जाएगी।


किस पद पर कितनी वैकेंसी

मनरेगा के चार पदों पर कुल 1278 लोगों की भर्ती होनी है। इसमें सबसे अधिक टेक्निकल असिस्टेंट की 774 पोस्ट है। इसके बाद असिस्टेंट अकाउंटेंट के 197 पद, एडिशनल प्रोग्राम ऑफिसर के 191 व कंप्यूटर ऑपरेटर के 116 पद शामिल हैं।


योग्यता ओर वेतन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो