15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कांप उठता है महिलाओं और बेटियों का दिल, अखिलेश का कार्यकाल देखकर’, नरेंद्र कश्यप बोले- सपा के पांच साल में 700 दंगों का रिकॉर्ड

UP News: अखिलेश यादव की सरकार के कार्यों को लेकर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने पांच साल में 700 दंगों, गुंडागर्दी, बिजली संकट और युवाओं की नौकरियों का मुद्दा उठाया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Sep 15, 2026

narendra kashyap akhilesh yadav up election 2027

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप (Photo: IANS Video Grab)

Uttar Pradesh Politics News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अखिलेश यादव की पिछली सरकार के कामकाज को लेकर सपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल को देखकर आज भी उत्तर प्रदेश के लोग और महिलाओं-बेटियों के दिल कांप उठते हैं। नरेंद्र कश्यप ने सपा सरकार के दौरान 700 दंगों, गुंडागर्दी, बिजली संकट, किसानों के गन्ना बकाया और युवाओं की नौकरियों का भी जिक्र किया।

'उत्तर प्रदेश के लोग आज भी कांप उठते हैं'

मंत्री नरेंद्र कश्यप कहते हैं कि समाजवादी पार्टी चाहे जिला घोषणापत्र लाए, राज्य घोषणापत्र लाए, कोई भी रणनीति अपनाए क्या फर्क पड़ेगा। अखिलेश यादव की पांच साल की सरकार के कार्यों को देखकर प्रदेश के लोग आज भी कांप उठते हैं, महिलाओं और बेटियों के दिल कांप उठते हैं, और लोग निराश और दुखी हो जाते हैं।

नरेंद्र कश्यप ने कहा सपा का पांच साल में 700 दंगों का रिकॉर्ड, पांच साल तक सड़कों पर खुली गुंडागर्दी, कुछ ही जिलों तक सीमित विकास, राज्य से बिजली का गायब होना, किसानों को गन्ने का बकाया न मिलना, युवाओं से नौकरियां छीनना यह सारा अराजकता उत्तर प्रदेश के लोगों ने देखा है। इसलिए, अखिलेश यादव चाहे जहां से भी घोषणापत्र लाएं या जो भी कदम उठाएं, उत्तर प्रदेश के लोग अब समाजवादी पार्टी को स्वीकार नहीं करने वाले हैं।

'विपक्ष राजनीति की मर्यादाओं को भूल जाता है'

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुंडा कहने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की सियासत का दायरा इतना घट गया है, इतना गिर गया है कि राष्ट्रीय नेताओं के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करना, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करना और हम लोगों ने कई AI से बने वीडियो भी देखे है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हमारे मुख्यमंत्री का वीडियो AI से बनाके बहुत आपत्तिजनक स्थिति में दर्शाया। कोई प्रधानमंत्री को गाली देता है, कोई प्रधानमंत्री की गुजरी हुई माता को गाली देता है, यानी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, CPI, CPM ये सत्ता की लोलुपता में इतने फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं, इतने आक्रोशित हो गए हैं कि ये राजनीति की मर्यादाओं को भूल जाते हैं।

अनिल राजभर बोले, घोषणापत्र से नहीं पड़ेगा फर्क

मंत्री अनिल राजभर ने सपा की ओर से सभी जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र तैयार करने के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा चाहे कोई योजना बनाए या कोई रणनीति अपनाए, बीजेपी के चुनावी अभियान पर इसका असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वो भी जानते हैं, और इसलिए जनता से झूठे और बिना तथ्य के वादे किए जा रहे हैं। तरह-तरह की घोषणा करते हैं, उनसे कोई पूछ ले कि संसाधन कहां से लाएंगे, तो उनके पास एक जवाब नहीं होगा, तो झूठ बोलने से क्या जाता है।

समाजवादी पार्टी इस पर विश्वास करती है, तो तरह-तरह का एजेंडा निकाल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अभियान को कोई फर्क नहीं पड़ता। पूरा नौजवान, किसान, मातृ शक्ति, अगड़ा, पिछड़ा, सब तैयार हैं। दलित समाज तैयार है। फिर से विकासवादी राजनीति को मुहर लगाएगा उत्तर प्रदेश और तीसरी बार लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।