29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Update : नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम से लुढ़का पारा, अगले 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon 2021 : मौसम विभाग ने दो दिन तक बारिश की चेतावनी जारी की। वेस्ट यूपी फिर शुरू हुई बारिश।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Aug 2021, 12:39 PM IST

meerut2.jpg

मेरठ. Monsoon 2021 : एक बार फिर शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली तो तेज हवाओं ने उमस को गायब कर दिया और तापमान भी नीचे आ गया। बता दें कि मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार और रविवार को भारी बारिश (Heavy Rain) की पूरी संभावना है। मेरठ और आसपास के जिलों में इस समय सूरज को काले बादलों ने अपने आगोश में लिया हुआ है। नोएडा और गाजियाबाद में कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश (Rain) हुई है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का अलर्ट, अगले पांच दिन यूपी के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, रहें सावधान

कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि इस बार अगस्त के महीने में औसत बारिश होने का अनुमान है। अभी तक इस महीने में जो बारिश हुई है वो औसत से काफी कम है। मानसून के देरी से आने से मौसम में काफी हद तक परिवर्तन हुआ है। जिस बारिश की उम्मीद इस बार मानसून में की गई थी। वह बारिश अभी तक नहीं हुई है। पूर्व की अपेक्षा पश्चिमी उप्र में मानसून काफी कमजोर हुआ है। इसका कारण मई में हुई बारिश को माना जा रहा है। मई और जून के महीने में मेरठ और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई थी। जिससे चक्रवाती हवाओं का दबाव इस क्षेत्र पर पूरी तरह से नहीं बन सका। बारिश और दो तूफानों ने गर्मी पर भी असर डाला। गर्मी में वायुमंडल में तापमान का स्तर एक जैसा नहीं रहा। तापमान का स्तर बदलते रहने से हवाएं दबाव का वातावरण नहीं बना सकीं, जो कि मानसून की बारिश के लिए जरूरी होती है। यही कारण रहा कि अभी तक मानसून में जोरदार बारिश के लिए लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिन के भीतर भी बारिश हो सकती है।

एक्यूआई में भी हुआ सुधार

मेरठ की आबोहवा में भी सुधार हुआ है। महानगर की वायु गुणवत्ता इस समय 37 पर है। वहीं महानगर का अधिकतम तापमान इस समय 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेंटीग्रेट है। रविवार को तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद जताई है। यानी रविवार को दो डिग्री तापमान गिर सकता है।

यह भी पढ़ें- बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त, नदियों किनारे दाह संस्कार रुका, घरों में पानी घुसने से डूबे कई गांव

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग