मेरठ

Kartik Maas 2021: लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कार्तिक मास में करें ये दान, पूरे वर्ष रहेगी प्रसन्नता

Kartik Maas 2021: हिंदू पुराण के अनुसार हर माह की अपनी अलग विशेषता है। लेकिन कार्तिक माहीने की महिमा बहुत ज्यादा है। हिंदू माह के अनुसार आठवां महीना कार्तिक का होता है। इस साल कार्तिक माह की शुरुआत 21 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ हो रही है और ये 19 नंवबर तक रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2021, 10:59 AM IST
kartik_maas_puja.jpg

Kartik Maas 2021: स्कंद पुराण में कार्तिक मास के महत्व को समझाया गया है। जिसमें कहा गया है कि कार्तिक के समान कोई महीना नहीं है और सतयुग के समान कोई युग नहीं है। पंडित भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि स्कंद पुराण में कहा गया है कि वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं। इस कारण कार्तिक महीने का काफी महत्व है। उन्होंने बताया कि कार्तिक माह में पूजा-पाठ से लक्ष्मी की कृपा होती है और पूरे वर्ष वे प्रसन्न रहती हैं।

तुलसी पूजन

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना गया है। तुलसी पूजा वैसे तो पूरे साल ही की जाती है और शुभ होता है, लेकिन कार्तिक मास में तुलसी की आराधना का विशेष महत्व है। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में तुलसी को रोगहर भी कहा गया है। कहते हैं कि तुलसी यमदूतों के भय से मुक्ति प्रदान करती है। पुराणों में कहा गया है कि कार्तिक मास में लगातार एक महीने तक तुलसी के सामने दीपदान करने पर अत्यधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।

इन चीजों के दान का है महत्व

कार्तिक मास में कुछ चीजों के दान का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि पूरे महीने किसी ब्राह्मण या फिर जरूरतमंद को दान देने से बहुत पुण्य फल मिलता है। इस महीने में तुलसी दान, अन्न दान, गाय दान और आंवले का पौधा दान करने का विशेष महत्व है। इससे नारायण और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला