2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

39 हजार रुपये की तीन सोया चॉप तो 10 रुपये की खाने की थाली पड़ी 47 हजार में, कारण जान हो जाएंगे हैरान

किसी को ऑनलाइन चॉप पर 50 प्रतिशत का डिस्कांउट मिला तो उसने आर्डर किया, नतीजा खाते से 39 हजार रुपये पल में उड़ गए। किसी ने एक के साथ एक मुफ्त खाने की थाली के लालच में आकर 95 हजार उड़वा लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 19 Oct 2021, 5:26 PM IST

soya_chaap.jpg

गाजियाबाद. होटल और रेंस्टोरेंट का खाना किसे अच्छा नहीं लगता। लजीज खाना मिले और उसमें भी लुभावना ऑफर हो तो लोग झांसे में आ ही जाते हैं। लेकिन जब ऐसे ऑफरों पर खाना बुक करते हैं तो खाते से भारीभरकम रकम पल में उड़ जाती है। इससे स्वाद और भूख तो गायब हो ही जाती है, साथ ही रुपये जाने का गम कई दिनों तक अलग ही सताता रहता है। लोगों की इसी कमजोरी का लाभ अब साइबर अपराधी उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवक को देख खौल उठा था मां का खून, 72 वर्ष की उम्र में मिली आजीवन कारावास की सजा

डिस्काउंट का ऑफर दे रहे हैं साइबर ठग

इन दिनों भारी डिस्काउंट तो कभी मुफ्त थाली के ऑफर का मैसेज भेजकर साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर उनके खाते से रकम उड़ा रहे हैं। खाना बुक करते समय मैसेज पर क्लिक करते ही खाते से पैसे निकल जाते हैं। पिछले एक महीने में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

नामी रेस्टोरेंट का दे रहे हैं ऑफर

साइबर एक्सपर्ट की माने तो लोगों में ऑनलाइन खाना मंगाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। नामी रेस्टोरेंट के ऑनलाइन खाना मुहैया कराने वाली वेबसाइट पर तरह-तरह के ऑफरों की भरमार रहती हैं। लोग उन पर ऑर्डर बुक कर खाना मंगा भी रहे हैं। साइबर जालसाज इसी बढ़ते ट्रेंड को अपनाकर लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। लोगों को झांसे में लेने के लिए फेसबुक, व्हॉट्सएप जैसे सोशल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ टेक्स्ट मैसेज का सहारा ले रहे हैं। यह मैसेज बिल्कुल वैसे दिखाई देंगे, जैसे असल रेस्तरां या कंपनियों द्वारा भेजे जाते हैं।

39 हजार रुपये की तीन सोया चॉप

ऐसे ही कुछ मामले हाल ही में सामने आए हैं जिसमें एक रेस्टोरेंट के नाम से एक थाली के साथ दो थाली फ्री मिलने का ऑफर देकर राजनगर निवासी रजनीकांत गुप्ता से 95 हजार की रकम उड़ा दी। तीन प्रकार की चाप मंगाने पर 50 फीसदी डिस्काउंट के नाम पर शास्त्रीनगर निवासी विजयवीर से 39 हजार की ठगी हुई। 10 रुपये में भोजन की थाली के ऑफर का मैसेज भेजकर नेहरूनगर निवासी मंजू से 47 हजार की ठगी कर डाली। ऑनलाइन पिज्जा आर्डर करने पर राजनगर एक्सटेंशन निवासी भावना के खाते से 29 हजार रुपये साफ कर दिए।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में दवा के नाम पर बेच दी खड़िया, जांच में फेल पाए गए सेंपल