मेरठ

इन दोनों ने चंद रुपये के विवाद में कोठा संचालिका की हत्या की, जानिए पूरा मामला

पुलिस को चकमा देकर दिल्ली भागने वाले थे दोनों, गिरफ्तारी की रोचक कहानी
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 11:54 AM IST
meerut

मेरठ। अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले मेरठ के रेडलाइट एरिया में कुछ दिन पहले हुई कोठा संचालिका जरीना की हत्या के मामले का एसटीएफ और पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें यह बात सामने आयी कि 200 रुपये कम देने पर विवाद हुअा था। इसके बाद यह मामला इतना बढ़ गया कि ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर कोठा संचालिका की हत्या कर दी।

200 की जगह दस हजार रुपये निकाले

थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित रेडलाइट एरिया में बीती 30 अप्रैल को एक कोठा संचालिका जरीना की गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ थी। एसटीएफ और पुलिस ने मिलकर इस हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों बिलाल और नवेद को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वारदात के दिन बिलाल कोठा संचालिका जरीना के यहां गया था। जहां एक सेक्स वर्कर ने सौदा तय किया था आैर उसने उसे 200 रुपये कम दिए थे। इस पर विवाद शुरू हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कोठे में मौजूद सेक्स वर्करों ने उसे पकड़कर उसकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए थे। कोठा संचालिका जरीना ने भी बिलाल की खिलाफत की थी। बिलाल ने जब पैसे वापस मांगे तो उसके साथ अभद्रता की गर्इ। जिस पर बिलाल भड़क गया और एक घंटे बाद अपने साथी नवेद को लेकर तमंचे के साथ दोबारा कोठे पर पहुंचा। बिलाल ने गोली मारकर जरीना की हत्या कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में इस्तेमाल हुए तमंचे को भी बरामद कर लिया है।

दोनों की गिरफ्तारी एेसे हुर्इ

कोठा संचालिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद दोनों घबराए हुए थे। एक ठेके पर शराब पीते समय दोनों इस पर चर्चा कर रहे थे, तो कुछ लोगों ने इनकी बात सुन ली। इसके अलावा घटना के बाद से दोनों अपने मोहल्ले में भी नहीं दिखे, तो लोगों को शक हुआ। कबाड़ी बाजार की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गर्इ तो बिलाल के दोस्त नवेद का चेहरा उसमें मिल गया। दोनों के बारे में मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दी कि दोनों शाॅप्रिक्स माॅल पर पहुंचकर दिल्ली भागने की फिराक में हैं। तभी एसटीएफ आैर पुलिस की टीम ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ेंः यूपी बोर्ड के छात्रों को स्नातक कक्षाआें में नहीं मिल पाएगा एडमिशन, जानिए इसकी बड़ी वजह

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला