2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 फेरों के बाद खाई थी साथ जीने-मरने की कसमें, 100 रुपये की दक्षिणा ने तोड़ दी शादी

लड़के वाले अपनी ओर से कोई पंडित लेकर नहीं आए थे। लिहाज़ा दोनों पक्ष का काम लड़की पक्ष के पंडित को सौंप दिया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 4 May 2018, 4:05 PM IST

shadi

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां बीती 30 अप्रैल को 100 रुपये के चक्कर में एक शादी होते ही टूट गई। शुरुआत में तो सबकुछ बढ़िया चल रहा था। यहां तक की शादी भी हो चुकी थी। जिसके बाद पूरा विवाद खड़ा हुआ, और इस हद तक आगे बढ़ा कि शादी ही तोड़ दी गई। 100 रुपये की दक्षिणा को लेकर हुए इस विवाद में दोनों परिवार की ऐसी फजीहत हुई, जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।

shadi

100 रुपये की दक्षिणा को लेकर हुआ विवाद इतना आगे बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी के बाद ससुराल जाने से साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं लड़के के पिता ने भी अपनी बेटी को विदा करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि बारात दिल्ली से मेरठ गई थी। लड़के वाले अपनी ओर से कोई पंडित लेकर नहीं आए थे। लिहाज़ा दोनों पक्ष का काम लड़की पक्ष के पंडित को सौंप दिया गया था।

shadi

लेकिन लड़का पक्ष ने सारी रस्में पूरी होने के बाद पंडित को दक्षिणा के रूप में केवल 100 रुपये ही दिए। जिसपर लड़की का पिता काफी गुस्सा हो गया और समधी को खरी-खोटी सुनाने लगा। मामला बढ़ता गया, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने लेकर पहुंची, जहां मामला सुलझाने की बहुत कोशिश की गई। आखिरकार दोनों पक्षों ने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया।

shadi

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का दिया हुआ सारा सामान लौटाने की बात कह कर सारा रिश्ता खत्म कर दिया। लेकिन लड़का पक्ष को लड़की वालों द्वारा खर्च किए गए 1 लाख रुपये लौटाएगा। रिपोर्ट की मानें तो दोनों पक्षों के बीच पहले कपड़े को लेकर ही विवाद शुरु हो गया था। लड़की पक्ष ने कहने के बावजूद लड़के को शेरवानी नहीं दी थी। जिस पर गुस्साया लड़का फोन पर लड़की को काफी ताने मारता था।


बड़ी खबरें

View All

अजब गजब