
मेरठ। देश पर महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक के सड़कों पर देश की बेटियां महफूज नहीं है लेकिन अब घर में भी उसकी आबरू खतरे में है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एक कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ जो कुछ किया उसने पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया।
दरअसल मेरठ के बिजली बंबा पुलिस चैकी क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक सौतेले पिता ने अपनी 11 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जालिम पिता की इस हरकत का जब बेटी और उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसने दोनों के साथ मार-पीट की और घर में बंधक बना लिया। उसके बाद दो लाख में उसका सौदा कर दिया। इंसान के वेष में छुपा दरिंदा यहीं नहीं रुका बल्कि हद तो तब हो गई जब उसने अपनी नाबालिग बेटी का दो लाख में सौदा कर दिया।
समाज के डर से अब तक चुप बैठी मां के बर्दाश्त से बाहर हो गई तो वह एसएसपी राजेश पांडे के यहां गुहार लेकर पहुंची। जहां उसने अपनी आपबीती सुनाई। महिला का कहना है कि वह देवबंद की रहने वाली है। पहले पति के तलाक देने के बाद अपने दो बच्चों के साथ अकेली रह रही थी लेकिन सात साल पहले उसने थाना खरखौदा क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति से दूसरा निकाह किया था। लेकिन अब पत्नी का आरोप है कि पति ने उसकी 11 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से उसने इसका जिक्र किसी से नहीं किया। इससे आरोपी पति के हौसले और बुलंद हो गये और उसने अपनी बेटी का सौदा दो लाख रुपये में किसी अन्य युवक से कर दिया।
यह भी देंखें :कैराना उपचुनाव: भाजपा को हराने के लिए अखिलेश यादव लेंगे यह बड़ा फैसला!
लेकिन इस घटना के बाद उसने घर छोड़ दिया और बेटी को लेकर एसएसपी राजेश पांडेय से मिली और कार्रवाई की मांग की। उधर एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। हाालकि आरोपी ने महिला के सभी आरोपों को गलत बताया।
यह भी देंखें : गणित का प्रोफेसर इस तरह जान जाता था कौन जितेगा आईपीएल
Published on:
4 May 2018, 3:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.