2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणित का प्रोफेसर इस तरह जान जाता था कौन जितेगा आईपीएल

30 सेकेंड पहले ही इन्हें रनों का मालूम पड़ जाता था। बता देते थे कौन जितेगा और किसकी होेगी हार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 4 May 2018, 1:39 PM IST

ghaziabad

गाजियाबाद। आईपीएल का खुमार अपने चरम पर। इसमें कोई शक नहीं IPL टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग है और मैदान में लगते चौके और छक्के जहां विरोधी टीम की धड़कने बढ़ाते हैं वहीं दर्शक भी हर गेंद पर स्टेडियम में झूमते नजर आते हैं। आईपीएल केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि सट्टे का भी सबसे बड़ा व्यापार बन गया है। सीजन ग्यारह में भी जमकर सट्टा लगाए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस भी इन सटोरियों की धर-पकड़ में लगी है। बीती रात पुलिस ने एक मैथ के प्रोफेसर को सट्टा लगाते गिरफ्तार किया जो अपने मैथ का इस्तेमाल सट्टा लगाने के लिए करता था।

यह भी पढ़ें :24 घंटे बाद भी उठ रहा धुआं, इतना नुकसान हो गया यहां

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पुलिस ने सटोरियों को सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है बावजूद रुकने का नाम नहीं ले रहा। लेकिन बीती रात एक बार फिर गाजियाबाद के साहिबाबाद से पुलिस ने सट्टा लगा रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि सट्टा लगाने वालों में पकड़े गए आरोपियों में एक प्रोफेसर बताया जा रहा है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली से सटे बॉर्डर इलाके की तुलसी निकेतन की चौकी क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा लगा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मार कर मौके से लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें :सपा नेता का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था हत्यारों ने, आरोपियों ने बताई चौंकाने वाली वजह

गिरफ्तार लोगों के पास से आठ मोबाइल एक एलईडी के साथ ही एक रजिस्टर और 25 हजार रुपये बरामद किये है। वहीं गाजियबाद कोतवाली पुलिस ने भी कोतवाली क्षेत्र से 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। और उनके कब्जे से 28 हजार नकदस मोबाइल और एलईडी बरामद की है।

यह भी पढ़ें :बिजली विभाग शुरू करने जा रहा ऐसा अभियान कि चोरों की आ जायेगी शामत, भागने के सभी रास्ते होंगे बंद

पकड़े गए प्रोफेसर साहब से जब पूछ-ताछ की गई तो उन्होंने इसे लगाने का तरिका भी बताया। आरोपियों के मुताबिक टीम में सबकी जिम्मेदारी बंटी रहती थी। पहले ये प्रोबेबिलिटी यानी संभावना की गणना करते। गणित के इन्ही आकड़ों के जरिए जीत हार की गणना करते। इसके साथ ही मोबाइल पर मौजूद सट्टे के कई ऐप भी डाउनलोड किया जाता था। जिससे 30 सेकेंड पहले ही इन्हें रनों का मालूम पड़ जाता था। और ये आगे लोगों से उस पर बेट यानी शर्त लगावाते थे।

यह भी पढ़ें : सेना में भर्ती होने के लिए युवक ने फोड़ा खुद अपना सर, वजह जान रह जाएंगे हैरान

एसपी सिटी गाजियाबाद आकाश तोमर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक गणित का प्रोफेसर भी शामिल है। जो नोएडा के ही एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाता है। पुलिस के मुताबिक पूछ-ताछ में उसने बताया कि ऐसा नहीं है कि उसे नौकरी के लिए ऑफर नहीं मिले, आरोपी के पास कई बड़ी कंपनियों से ऑफर आए थे, लेकिन जल्द रुपये कमाने के लालच में यहीं रह कर प्रोफेसलर के साथ ही सट्टे के धंधे में आ गया।

यह भी पढ़ें :चचेरे जीजा के साथ महिला के थे अवैध संबंध तो पति को लग गया पता और...