2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना में भर्ती होने के लिए युवक ने फोड़ा खुद अपना सर, वजह जान रह जाएंगे हैरान

सेना में भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी ने उठाया इतना बड़ा कदम, सभी रह गए दंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 4 May 2018, 9:46 AM IST

ghaziabad

गाजियाबाद। देश में बेरोजगारी का आलम ये है कि युवा नौकरी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। अब तक जालसाजी के मामले तो आपने खूब सुने और देखे होंगे। लेकिन सूबे के गाजियाबाद में सेना में भर्ती होने के लिए एक अभ्यर्थी ने जो कदम उठाया उससे जानकर हैरान रह जाएंगे। सेना में भर्ती होने आए एक अभ्यर्थी ने अपनी लंबाई के लिए खुद अपने सर पर चोट कर ली।

यह भी पढ़ें : बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, विभागीय टीम जल्द ही आपके द्वार

गाजियाबाद के कमला नेहरु नगर स्थित मैदान में सेना के अलग-अलग पदों पर भर्ती चल रही है। जिसके लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इतनी ही नहीं भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थी तरह-तरह के हथकंडे भी अपना रहे हैं। गुरुवार को भी मुरादाबाद से आए अंकित कुमार नाम के एक अभ्यर्थी ने सेना में भर्ती होने के लिए जो कारनामा किया उसे देखकर वहां मौजूद भर्ती करने वाले सैनिक भी दंग रह गए। दरअसल अंकित ने अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए अपने सर में ईंट मारकर चोट मार ली। ताकि सर में कुछ सूजन आ जाए और उसकी कुछ सेंटीमीटर की लंबाई और बढ़ जाए। लेकिन अंकित की ये चालाकी काम नहीं आ सकी। भर्ती कर रहे सैनिकों को शक हुआ तो उन्होंने जांच की जिसके बाद अंकित का ये कारनामा पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें : बसपा के इस विधायक पर लगेगी रासुका, पुलिस ने की यह तैयारी

यह भी पढ़ें : चुनाव में टिकट के लिए सपा हाईकमान के पास पहुंचे ये नेता, मुश्किल में फंसे अखिलेश

अंकित के अलावा कई अभ्यर्थी तो ऐसे रहे जिनके कई कागजात ही फर्जी निकले। गुरुवार को ऐसे 28 अभ्यर्थी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जिनके डमिट कार्ड और मूल निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। आपको बता दें कि अब तक इस भर्ती में कुल 7289 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 4347 अभ्यर्थी ही कैंपस में पहुंच पाए। बाकी अभ्यर्थियों को लंबाई कम होने के कारण अवसर नहीं मिल पाया। वहीं 3938 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया जिनमें से परीक्षा केवल 290 अभ्यर्थी ही पास कर पाए है।

यह भी पढ़ें :उफ, इतनी छोटी सी बात पर ले लिया इतना खतरनाक फैसला!