2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में टिकट के लिए सपा हाईकमान के पास पहुंचे ये नेता, मुश्किल में फंसे अखिलेश

नूरपुर उपचुनाव में टिकट के लिए लखनऊ में डेरा डालने पहुंचे सपा नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 3 May 2018, 3:43 PM IST

bijnor

बिजनौर। पूरब के बाद अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। जिसके लिए पार्टियों ने अपनी-अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी हैं। हालाकि अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। जिसकी वजह से आज से शुरू हुए नामांकन प्रक्रिया के लिए कोई भी पार्टी प्रत्याशी नामांकन कराने नहीं कलेक्ट्रेट ऑफिस नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें :बड़ी खबर-कैराना उपचुनाव: भाजपा ने इस प्रत्याशी को दिया टिकट!

नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अब प्रत्याशियों के नामों को लेकर हलचल और तेज हो गई। सियासी गलियारों में भी पार्टी उम्मीदवार को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। जहां इस उपचुनाव के लिए बीजेपी की ओर से मृतक विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनि सिंह को टिकट मिलना कन्फर्म बताया जा रहा है। वहीं सपा अंदर खाने में रार मची हुई है। सपा इस चुनाव को भी बीएसपी के साथ गठबंधन में लड़ना चाहती है और जिसके लिए अभी बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश के इंतज़ार है, और यही वजह है कि सपा हाईकमान अभी तक नामों पर मुहर नहीं लगा पाई है। वहीं सपा प्रवक्ता अखलाख पप्पू के मुताबिक इस सीट पर पूर्व सपा मंत्री मूलचंद चौहान के बेटे अमित चौहान का नाम आगे चल रहा है। हालाकि इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सपा जिला अध्यक्ष अनिल यादव और इस सीट पर 2017 में चुनाव लड़े नईमूल हसन सपा हाई कमान के पास टिकट के लिए लखनऊ पहुंचे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : नूरपुर उपचुनाव में इन लोगों ने मांगा सपा से टिकट
वैसे इस चुनाव में जहां सपा-बसपा के बीच गठ बंधन देखने को मिल सकता है वहीं कांग्रेस और आरएलडी के बीच गठबंधन सामने आर रहा है। कांग्रेस-आरएलडी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से टिकट बटवारें को लेकर भी बात चीत कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस और आरएलडी संयुक्त रुप से जयंत चौधरी को मैदान में उतार सकते हैं। इसके लिए दिल्ली में दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बैठक भी हुई। बहरहाल कुछ दिनों में इस सीट से सभी पार्टियां अपने नामों का ऐलान कर देंगी।

यह भी पढ़ें :बदला लेने के लिए पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ कर दिया ये खौफनाक काम