वाराणसी. कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को जिन्ना विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिन्ना विवाद पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब चुनाव आता है तो लोग जिन्न को बाहर निकाल लाते हैं। बीजेपी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के जिन्ना को लेकर दिये गये विवादित बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि इस देश में ऐसे लोग पड़े हुए हैं जो पताल से भी जिन्न को बाहर का निकाल लाते हैं।
यह भी पढ़े:-रिजल्ट घोटाला: जानिए कैसे हुआ नम्बरों का खेल, 2 को 23 व 7 को बना दिया 27
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब बिहार व गुजरात मे शराब बंद हो सकती है तो यूपी में क्यों नहीं। बिहार में नीतीश कुमार के साथ बीजेपी की सरकार है और वहां पर शराबबंदी करने से राजस्व का नुकसान नहीं हुआ है। पीएम नरेन्द्र मोदी कभी गुजरात के सीएम थे और वहां पर भी शराबबंदी है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम लगातार यूपी में शराबबंदी का मुद्दा उठा रहे हैं यदि सरकार इस पर ध्यान नहीं देती है तो जनता खुद ही शराबबंदी की हुंकार भरेगी।
यह भी पढ़े:-सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी ने कोर्ट में लगायी गुहार, पुलिस एनकाउंटर में मुझे मारना चाहती है
सपा व बसपा ने मिल कर अति पिछड़ों का हक लूटा
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस और यूपी में सपा व बसपा की सरकार ने मिल कर अति पिछड़ों का हक लूटा है। आरक्षण का फायदा सभी जातियों को नहीं मिल रहा है। यूपी के पूर्व सीएम राजनाथ सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए आरक्षित जातियों को तीन वर्ग में बांटने की तैयारी शुरू की थी लेकिन बाद में उनकी सरकार चली गयी थी अब फिर से यूपी में बीजेपी की सरकार है और खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरक्षित सभी जातियों को आरक्षण का लाभ पहुंचाने के लिए तीन वर्ग में बांटने क बात कही है। सपा, व बसपा के साथ कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि पहले यह दल अलग-अलग होकर कुछ जातियों का हक लुटने का काम करते थे अब एक होकर उनका हक छीनने की तैयारी में है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी राज में कानून व्यवस्था पर सवाल, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ के साथ मारपीट
साल भर में नहीं भरा जा सकता है 16 साल का गड्ढा
यूपी की सड़के गड्ढा मुक्त नहीं होने के प्रश्र पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा व बसपा ने 16 साल में प्रदेश की सड़कों को गड्ढे से भर दिया है उसे भरने में साल भर का समय कम है काफी गड्ढे भर दिये गये हैं जो बचे हैं वह भी भर दिये जायेंगे। इन गड्ढो में कभी हम लोगों की गाड़ी फंस जाती है।
यह भी पढ़े:बड़ा खुलासा: यूपी बोर्ड ने हजारों फेल छात्रों को कर दिया पास, सरकार की बचा ली लाज-
राहुल गांधी ने जहां पर खाट -चौपाल लगाया वही की खाट उठा ले गये लोग
कर्नाटक चुनाव में राहुल गांधी की सक्रियता व चुनाव परिणाम पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल गांधी ने जहां पर खाट-चौपाल लगायी थी वही ही खाट लोग उठा ले गये। जो पार्टी लंबे समय से सत्ता में रहती है वहां की जनता में उस पार्टी के प्रति नाराजगी बढ़ जाती है जिसका नुकसान उस पार्टी को उठाना पड़ता है।
यह भी पढ़े:-विश्व का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर है पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस
यूपी सरकार के राज में अपराधियों पर दिख रहा खौफ, अफसर कर रहे सरकार को बदनाम
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ की है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी सरकार को अपराधियों पर खौफ दिखायी दे रहा है। अपराधी खुद थाने में जाकर एनकाउंटर के डर से सरेंडर कर रहे हैं। कोई सरकार नहीं चाहती है कि उसके राज्य में कानून व्यवस्था खराब हो। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सबसे पहले मैने पुलिस थानों व तहसील में भ्रष्टाचार होने व अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनने की बात उठायी थी अब सीएम योगी खुद इन चीजों को मान रहे हैं। अखिलेश यादव व मायावती की सरकार के समय वाली कार्यशैली को अफसर नहीं बदल रहे हैं, जिसके चलते सरकार की बदनामी हो रही है।
यह भी पढ़े:-उन्नाव रेप केस में सीबीआई की धीमी प्रगति से हाईकोर्ट नाखुश, रेप पीडि़ता की मां ने की यह मांग