2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई के इस खिलाड़ी के खिलाफ फरमान जारी, बोर्ड ने कहा तुरंत घर वापस लौटें

मुंबई के बॉलिंग मेंटोर लसिथ मलिंगा को श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से देश वापस लौटने के आदेश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 May 2018, 2:49 PM IST

IPL

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस के लिए एक और बुरी खबर है। पहले ही इस साल 8 में 6 मैच हरने वाली मुंबई इंडियंस को अब एक और बड़ा झटका लगा है। मुंबई के बॉलिंग मेंटोर लसिथ मलिंगा को श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से देश वापस लौटने के आदेश दिए हैं। बोर्ड ने फरमान जारी करते हुए मलिंगा से आईपीएल छोड़ घर वापस आने के निर्देश दिए हैं।

आईपीएल छोड़ वापस आने कहा
बोर्ड ने आदेश देते हुए कहा है के आईपीएल छोड़ देश वापस लौटें और घरेलु क्रिकेट में हिस्सा लें। बोर्ड ने कहा है अगर वे ऐसा नहीं करते तो राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की उम्मीद छोड़ दे। बता दें इस साल हुए आईपीएल ऑक्शन में मलिंगा को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। सालों तक मुंबई इंडियंस के अहम गेंदबाज रहे मलिंगा को मज़बूरन मेंटर बनना पड़ा।

घरेलु क्रिकेट खेलें मलिंगा नहीं तो राष्ट्रीय टीम में चयन नहीं होगा
बोर्ड द्वारा सुनाए गए फरमान पर मलिंगा ने कहा कि आईपीएल के खत्म होने तक वह घर नहीं लौट सकते। बता दें मलिंगा लम्बे समय से टीम से बाहर हैं श्रीलंका के लिए आखिरी मैच मलिंगा ने पिछले साल सितंबर में खेला था। अपनी फिटनेस के चलते मलिंगा राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं शायद यही वजह है के उन्हें इस साल किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी नहीं खरीदा।

क्रिकेट श्रीलंका के अध्यक्ष थिलंगा सुमथिपाला ने कहा
इस बारे में क्रिकेट श्रीलंका के अध्यक्ष थिलंगा सुमथिपाला ने कहा, चयनकर्ता उन्हें वापस टीम में चाहते हैं ऐसे में उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा। हम फिलहाल घरेलू वनडे और टी-20 टूर्नामेंट खेल रहे हैं। हमें इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट खेलनी है और एशिया कप में भाग लेना है ऐसे में उन्हें टी-20 और वनडे क्रिकेट खेलनी चाहिए। यदि वो घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो चयनकर्ता उन्हें मौका नहीं देंगे। इतना ही नहीं क्रिकेट श्रीलंका के सीईओ एश्ले डिसिल्वा का कहा, हमने लसिथ को यह सूचना दे ही कि यदि वो इंटर प्रॉविंशियल टूर्नामेंट नहीं खेलते हैं तो चयनकर्ता उनके नाम पर विचार नहीं करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका दौरे में जाएगा श्रीलंका
वहीं इस मामले में मलिंगा का कहना है कि वह जुलाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन आईपीएल के चलते घरेलू क्रिकेट नहीं खेल सकते। श्रीलंका जल्द ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी जहां टीम दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी। मलिंगा पहले ही टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं।