मेरठ

ये लेडी डाॅन लोगों को लूटती थी एेसे, पुलिस भी सुनकर रह गर्इ दंग

पुलिस ने नकदी के साथ पकड़ा दोनों को, इनकी एक साथी हो गर्इ फरार
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 12:26 PM IST
meerut
ये लेडी डाॅन लोगों को लूटती थी एेसे, पुलिस भी सुनकर रह गर्इ दंग

मेरठ। गाजियाबाद से मेरठ आकर लेडी डाॅन ऐसा काम करती थी कि उनके कारनामे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों लेडी डाॅन गाजियाबाद से मेरठ नौकरी करने के बहाने आती थी और ऐसी घटना को अंजाम देती थी। दोनों ने अपने आसपास रहने वालों को बताया हुआ था कि दोनों मेरठ नौकरी करने जाती हैं।

लोगों से एेसे लूट-चाेरी करती थी

गाजियाबाद जनपद से मेरठ में आकर ई-रिक्शाओं की सवारियों को चूना लगाने वाले गिरोह की दो 'लेडी डाॅन' शुक्रवार को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ ली। हालांकि उनकी एक साथी मौके से फरार होने में सफल रही। सिविल लाइन पुलिस आरोपी महिलाआें से पूछताछ में जुटी है। दरअसल, पूठा निवासी संतो अपनी पुत्री कुंती और रिश्तेदार गजराज व दो बच्चों के साथ लोकप्रिय हाॅस्पिटल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने आई थीं। बस से उतरकर सभी लोग रोहटा अड्डे से ई रिक्शा में सवार हुए। बताया जाता है कि रास्ते में तीन महिलाएं भी ई-रिक्शा में सवार हुईं।

गैंग की सदस्यों ने पर्स साफ किया

संतो के अनुसार गुलमर्ग सिनेमा के निकट एक महिला ई-रिक्शा से उतर गई। इसी बीच शक होने पर संतो ने अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखी 15 हजार की नकदी गायब देख उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही ई-रिक्शा में बैठी अन्य दोनो महिलाएं भी उतरकर भागने लगीं। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिलाओं के पास से 11 हजार पांच सौ की नकदी बरामद हो गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस दोनों महिलाओं को अपने साथ ले गई।

इन इलाकों में करती थी वारदात

पूछताछ के दौरान महिलाआें ने अपने नाम बाॅबी और ज्योति बताते हुए खुद को गढ़मुक्तेश्वर का निवासी बताया। महिलाआें ने बताया कि उनका गिरोह बेगमपुल और हापुड़ अड्डे से ई-रिक्शा में सवार होता है। गिरोह की सदस्य महिलाएं नजर बचते ही ई-रिक्शा में बैठी अन्य सवारियों के सामान पर हाथ साफ कर देती हैं। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ में जुटी है। पकड़ी गई दोनों महिलाओं ने जानकारी दी कि वे गाजियाबाद की रहने वाली है और वहां से बस द्वारा प्रतिदिन ऐसी घटना को अंजाम देने के लिए मेरठ आती है। गाजियाबाद जिस मोहल्ले में रहती है वहां पर महिलाओं ने बताया हुआ है कि वे मेरठ में नौकरी करती हैं। पुलिस महिलाओं के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

Updated on:
6 Oct 2018, 12:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला