मेरठ

लेडी सिंघम ने सभी थानेदारों को आगाह किया, शुरुआत थाना मवाना से भी कर दी

डीजीपी आेपी सिंह जिस दिन आए थे, उसी दौरान हो गर्इ थी लूट की दो घटनाएं  
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2018, 12:46 PM IST
meerut

मेरठ। डीजीपी की शहर में उपस्थिति के दौरान कस्बे में ताबड़तोड़ हुई लूट की दो घटनाओं को लेकर एक्शन में आयी लेडी सिंघम ने एसओ मवाना को लाइन हाजिर कर दिया। एसओ को लाइन हाजिर करते हुए थाने में नए एसओ को तैनात किया गया है। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने एसओ मवाना परविंद्र पाल सिंह को लाइन हाजिर करते हुए मवाना थाने का चार्ज ब्रजेश कुमार कुशवाहा को सौंपा है। एसओ परविंद्र को तत्काल लाइन में आमद कराने के आदेश दिए गए हैं। शनिवार को प्रदेश पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह मेरठ दौरे पर थे। इस दौरान जब डीजीपी जोन के सभी अधिकारियों की बैठक ले रहे थे, उसी दौरान बदमाशों ने मवाना में दो घरों को निशाना बनाया।

ये हुर्इ थी घटनाएं

घर में अकेली कस्बे के होटल व्यापारी सुनील अग्रवाल की पत्नी अलका को गन प्वाइंट पर बंधक बना दो बदमाशों ने हजारों की नकदी और लाखों के जेवरात लूट लिए। इसके तुरंत बाद बदमाशों ने इकराम नगर निवासी कारोबारी नसीम के घर में उनकी पत्नी मोहसिना को बंधक बनाकर दस हजार की नकदी और जेवरात लूट लिए। दोनों वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही थे, लेकिन पुलिस सोती रही और बदमाश लूटपाट करने के बाद साफ निकल गए।

थानेदारों से यह कहा

एसएसपी ने एसओ को लाइन हाजिर करने के बाद थानेदारों को आगाह किया कि अगर उनके थाना क्षेत्र में कोई घटना हुई तो इसके लिए वे स्वंय जिम्मेदार होगे। अब लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। अगर किसी थानेदार ने घटना को छिपाने की कोशिश की तो उसके उसका नतीजा भुगतना होगा। मेरठ रेंज की समीक्षा बैठक करने आए डीजीपी ओपी सिंह ने मेरठ में बढते अपराधों के प्रति नराजगी जताई थी और थानेदारों की कार्यशैली पर भी उगली उठा गए थे। बैठक में ही उन्होंने थानेदारों को नसीहत दी थी कि अब लापरवाही और कामचोरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला