मेरठ

उपचुनाव LIVE: विपक्ष के इन नेताआें ने कहा- अब तो भाजपा के पतन की शुरुआत

कैराना आैर नूरपुर उपचुनाव के परिणाम आने के बाद विपक्ष के नेता उत्साहित  
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 2:17 PM IST
meerut
उपचुनाव LIVE: विपक्ष के इन नेताआें ने कहा- अब तो भाजपा के पतन की शुरुआत

मेरठ। कैराना और नूरपुर में गठबंधन दल की जीत होने के बाद इनके कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुशियां मनानी शुरू कर दी। सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। वहीं रालोद आैर कांग्रेस कार्यकर्ता भी बेहद उत्साहित हैं। गठबंधन के नेताआें ने कहा है कि कैराना आैर नूरपुर में गठबंधन की जीत से भाजपा के पतन की शुरुआत हो गर्इ है।

सपा ने कहा- भाजपा के पतन की शुरूआत

मेरठ में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने 'पत्रिका' को बताया कि इन दोनों जगहों पर भाजपा की हार इस बात का संदेश है कि भाजपा के पतन की शुरूआत हो चुकी है। भाजपा प्रदेश में एक साल में ही अपना विश्वास जनता के ऊपर से खो चुकी है। कैराना में तो भाजपा ने हिन्दू-मुस्लिमों को बांटने का कुचक्र रचा, जिसे वहां के वोटरों ने दरकिनार कर दिया। भाजपा अपने ही दांव में फंस गई और हार गई।

रालोद ने कहा- सहानुभूति लहर का पत्ता फेल

रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि भाजपा की सहानुभूति की लहर का पत्ता दोनों जगहों पर फेल हो गया। भाजपा ने नूरपुर और कैराना में दोनों जनप्रतिनिधियों की मौत पर वोट मांगे। इससे ज्यादा नीचता का काम और क्या हो सकता है। भाजपा के नेता राजनीति में इतने गिर गए कि उन्हें इसकी गरिमा का भी कोई ध्यान नहीं रहा। जबकि अपने को आदर्शवादी पार्टी कहने वाली भाजपा के नेताओं और मंत्रियों ने राजनीति शुचिता की सारी हदों को ताक पर रख दिया। ईवीएम मशीन खराब कराई गई और लोगों को वोट देने से भी रोका गया, लेकिन लोगों में भाजपा और उसकी सरकार के प्रति जो आक्रोश की चिंगारी दिखी वह आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐसी फूटेगी जो भाजपा वोटरों के आक्रोश में ही भस्म हो जाएगी।

बसपा ने कहा- प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकारा

बसपा के पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने कैराना और नूरपुर उपचुनाव में मिल रही जीत के बारे में कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को एक साल में ही नकार चुकी है। भाजपा ने लोगों से जो वादा किया था, वह एक भी नहीं पूरा हो पाया। जिससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला