मेरठ

काम की बात: आधार कार्ड से पैन कार्ड को जोड़ने की समय सीमा में बढ़ोत्तरी, अब इस तारीख तक मिली मोहलत

आयकर अधिवक्ता विजय कुमार ने बताया कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आधार कार्ड में त्रुटियों के चलते अधिकांश लोग पैन को उससे नहीं जोड़ पा रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2021, 11:48 AM IST
pan-aadhar.jpg

मेरठ. अगर आधार कार्ड से पैन कार्ड को अभी तक नहीं जोड़ पाए हैं या फिर कोई समस्या आ रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब इसके लिए समय सीमा और बढ़ा दी गई है। अब आप आधार से पैन कार्ड को आगामी मार्च 2022 तक जोड़ने का काम कर सकते हैं। लेकिन इस तिथि से पहले ही काम हो जाए तो बेहतर होगा। जितनी जल्द से जल्द आप इस काम को कर लेगे आपको उतनी आसानी होगी।

छह महीने का मिला समय

बता दें शुक्रवार की रात को पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार से जोड़ने की समयसीमा बढ़ा दी। अब मार्च 2022 तक इस काम को किया जा सकता है। इस तरह सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने के लिए और छह महीने का समय दे दिया है। यह समय सीमा इस साल 30 सितंबर को खत्म हो रही थी।

लोगों को हो रही थी परेशानी

आयकर अधिवक्ता विजय कुमार ने बताया कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आधार कार्ड में त्रुटियों के चलते अधिकांश लोग पैन को उससे नहीं जोड़ पा रहे थे। जिस कारण मुश्किलें कम नहीं हो रही थी। इससे आयकर रिटर्न भरने में भी परेशानी आ रही थी। सरकार ने ये छूट देकर अच्छा किया है। इससे लोगों को अब छह महीने का समय मिल गया है। जिससे अब लोग आसानी ने अपने आधार को पैन कार्ड से जोड लेंगे।

कोरोना की वजह से आ रही थी समस्या

उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से लोगों को आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए समयसीमा बढ़ा दी गयी है जिससे अनुपालन में अब आसानी होगी। ‘पैन को आधार से जोड़ने के लिए आयकर विभाग को आधार संख्या की सूचना देने की समय सीमा 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गयी है।’ इसके साथ ही, आयकर अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई पूरी करने की आखिरी तारीख भी 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गयी है।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला