4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर छात्रा ने लिखी थी अपने ही अपहरण की स्क्रिप्ट

नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीशचंद्र ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश के दौरान मामले की जो हकीकत सामने उससे अपहरण का पूरा घटनाक्रम ही फर्जी साबित हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 17 Sep 2021, 5:39 PM IST

noida_police.jpg

ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के बादलपुर कोतवाली इलाके के सादोपुर गांव से मॉर्निंग वॉक पर निकली बीएससी की छात्रा के अपहरण के मामले में नोएडा सेंट्रल जोन-2 पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने अपहरण की स्क्रिप्ट लिखी थी और परिवार वालों ने बदनामी के डर से अपहरण की बात फैलाई। लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए बीएससी की छात्रा को यूपी के गोंडा जिले से बरामद कर लिया है। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को घटना का जल्दी खुलासा करने के लिए एक लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, मां की बीमारी का बहाना बनाकर ले गए आरोपी

अपहरण की खबर से मच गया था हड़कंप

बीएससी की छात्रा स्वाति का सादोपुर की झाल के समीप से कार सवार बदमाशों द्वारा अपहरण किए जाने की खबर से हड़कंप मच गया था। बताया गया कि घटना के समय छात्रा अपने भाई और बहन के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। बदमाशों द्वारा अपहरण करने के दौरान भाई-बहन ने उसका पीछा भी किया था, लेकिन बदमाश स्वाति को लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया था और बादलपुर कोतवाली परिसर में जाकर जमकर नारेबाजी भी की थी।

एक दिन पहले ही स्विच ऑफ हो गया था छात्रा का मोबाइल

इस घटना के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने 5 टीमें बनाकर जांच शुरू की तो कई तफ्तीश के दौरान मामले की हकीकत सामने आ गई और अपहरण का पूरा घटनाक्रम ही फर्जी साबित हुआ। दरअसल अपहरण की घटना सामने आने से एक दिन पहले ही छात्रा का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था और वह लापता हो गई थी। इसके बाद परिवार ने अपहरण की बात फैलाई थी।

पुलिस ने नहीं की युवक पर कोई कार्रवाई

नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीशचंद्र ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश के दौरान मामले की जो हकीकत सामने उससे अपहरण का पूरा घटनाक्रम ही फर्जी साबित हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। मेडिकल जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। छात्रा ने गर्भपात कराने के लिए यह झूठी कहानी रची थी। चार महीने की गर्भवती छात्रा ने उसी युवक के साथ अपहरण का नाटक रचा था। चूंकि युवक-युवती दोनों बालिग है व दोनों अपनी मर्जी से घर से गए थे इसलिए पुलिस ने युवक पर कोई कार्रवाई नहीं की है। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : विदेश से फेसबुक पर सक्रिय बदन सिंह बददो पुलिस को दे रहा खुलेआम चुनौती

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश