3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा झोलाछाप डॉक्टर ने प्रेमिका के साथ मिलकर खाया जहरीला पदार्थ, कारण जान हो जाएंगे हैरान

स्याना थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित झोलाछाप ललित के खिलाफ बहादुरगढ़ थाना पर मुकदमा दर्ज है। हायर सेंटर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Sep 2021, 11:28 AM IST

lovers.jpg

,,

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में प्रेमी युगल द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है। प्रेमी शादीशुदा झोलाछाप डॉक्टर है और प्रेमिका कॉलेज में पढ़ने वाली 20 साल की है। बताया जाता है कि दोनों का प्रेम प्रसंग करीब 5 साल से चल रहा है।

यह भी पढ़ें : चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर छात्रा ने लिखी थी अपने ही अपहरण की स्क्रिप्ट

पुलिस चौकी के पास खाया जहर

जहर खाने की घटना को अंजाम दोनों ने स्याना कोतवाली क्षेत्र की नजर पुलिस चौकी के पास दिया। पुलिस चौकी के सिपाहियों ने दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालात गंभीर होने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों काफी दिनों से फरार थे और युवती के परिजनों ने दोनों को बाइक पर पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया।

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था आरोपी

स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी झोलाछाप ललित कुमार ने हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में अपना क्लीनिक खोल रखा है। इसी गांव की एक युवती से विवाहित झोलाछाप चिकित्सक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक महीने पहले दोनों फरार हो गए थे। उसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा था। युवती के परिजनों ने थाना बहादुरगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन आरोपित चिकित्सक पुलिस के हत्थे नहीं चढ सका था। पुलिस उसकी लोकेशन लगातार ट्रेस कर रही थी।

परिजनों ने स्याना में दोनों को पकड़ा

बताया जाता है कि युवती के परिजनों को किसी ने सूचना दी कि दोनों प्रेमी युगल बाइक पर सवार होकर स्याना की ओर गए हैं। चिकित्सक और युवती के परिजन स्याना पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची बुगरासी सराय चौकी पुलिस ने आरोपित झोलाछाप को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। प्रेमी युगल द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां देर शाम हालत गंभीर होने के चलते दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

हायर सेंटर पर तैनात है पुलिस

स्याना थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित झोलाछाप ललित के खिलाफ बहादुरगढ़ थाना पर मुकदमा दर्ज है। हायर सेंटर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बताया कि ललित की सात वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है और तीन बच्चे भी हैं।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : विदेश से फेसबुक पर सक्रिय बदन सिंह बददो पुलिस को दे रहा खुलेआम चुनौती