मेरठ

लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ करने की लाइव घटना, मेरठ पुलिस को नहीं दिखार्इ दे रहे शातिर चोर

मेरठ के गंगा नगर इलाके में ग्राहक बनकर आए पुरुष व महिला ने लाखों की ज्वेलरी उड़ार्इ, पुलिस के पास लाइव वीडियो, लेकिन कुछ नहीं कर पा रही पुलिस  
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2018, 3:27 PM IST
meerut

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आए एक महिला व पुरुष ने लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सब दर्ज हो गया। पुलिस ने इस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है, लेकिन गंगानगर क्षेत्र में पिछले छह महीने में यह चौथी घटना है, जब ज्वेलर्स के यहां से लाखों की लाइव चोरी हुर्इ, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक भी बदमाश नहीं पकड़ पायी।

ग्राहक बनकर आए थे

मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र के डी-50/3 निवासी कपिल कुमार की घर के बाहर ही दुकान है। वह दोपहर के वक्त किसी काम से गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में उनके पिता ब्रजवीर दुकान में बैठे हुए थे। एक महिला व एक पुरुष ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पायजेब व अंगूठी खरीदने की बात कही। इसी दौरान करीब 15 मिनट के भीतर दोनों शातिरों ने काउंटर से आधा किलो चांदी व 22 ग्राम सोना साफ कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दिनदहाड़े चोरी की इस वारदात से इलाके सनसनी फैल गर्इ आैर आसपास के ज्वेलर्स यहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल करके सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।

बढ़ गर्इ ज्वेलर्स के यहां चोरी

सिर्फ गंगानगर क्षेत्र में ही पिछले छह महीने में चोरी ज्वेलर्स के यहां हुर्इ चौथी वारदात है। 9 नवंबर को बिट्टू ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर लाखों का सामान लूट लिया था। 24 नवंबर को राहुल ज्वेलर्स के यहां बदमाशों ने दुकान से लाखों के जेवर साफ किया। दो अगस्त को लक्ष्मी ज्वेलर्स के यहां तीन नकाबपोश महिलाओं ने काउंटर से लाखों की ज्वैलरी उड़ा दी थी। किसी भी घटना का खुलासा न होने पर क्षेत्र के ज्वेलर्स में आक्रोश है। वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज मिलने पर भी जिस तरह बदमाश पुलिस से कोसों दूर है। इससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला