4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले अपनी पत्नी को मारा, फिर उसके प्रेमी को मारने का किया था एेलान…मार दिया!

परतापुर थाना क्षेत्र में पिछले बुधवार हुआ था मां-बेटे का कत्ल, उसके बाद हुआ युवक का कत्ल की वजह बतार्इ जा रही अवैध संबंध  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 31 Jan 2018, 1:33 PM IST

meerut

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दूसरा एलानिया कत्ल कर दिया गया। युवक का गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। कत्ल की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गगोल का शब्बीर मजदूरी का काम करता है। परिजनों के अनुसार शब्बीर कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीती शाम वह दवाई लेने घर से निकला था, लेकिन काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो उसके भाई आरिफ ने उसके मोबाइल पर फोन किया। मोबाइल पर घंटी जाती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

किसी अनहोनी की आशंका में उसने गांव में ही एक मस्जिद से अपने भाई की तलाश के लिए ऐलान कराया। इसके बाद आसपास के लोग हरकत में आए आैर अपने आसपास के क्षेत्रों में शब्बीर को ढूंढ़ना शुरू कर दिया। उसका भार्इ भी तलाशने के लिए ग्रामीणों के साथ निकल पड़ा। हालांकि मस्जिद एेलान के बाद शब्बीर का जल्द पता चल गया। गांव से कुछ ही दूरी पर शब्बीर का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला।

एेलानिया कत्ल करने का आरोप

मृतक के भाई आरिफ ने बताया कि शब्बीर पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसने गांव के अकरम और उसके भाइयों पर शब्बीर के कत्ल का आरोप लगाया है। अकरम को शक था कि उसकी पत्नी के शब्बीर से अवैध संबंध थे। अकरम की पत्नी की चार माह पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि अकरम ने ही उसकी हत्या की है। अकरम ने गांव में एेलान किया था उसने अपनी पत्नी को मार दिया आैर अब शब्बीर की बारी है। तभी से अकरम शब्बीर के पीछे लगा हुआ था।

आरिफ ने बताया कि सोमवार की शाम अकरम उनके घर आया और शब्बीर को जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी की पकड़ के लिए टीम गठित की गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश