मेरठ

पांच बच्चों की मां संग कमरे में था प्रेमी, चीख-पुकार सुन बेटे ने कमरा बंद कर मचा दिया शोर

Highlights: -पांच बच्चों की मां से 14 साल से चल रहे थे प्रेम संबंध -मृतका के बेटे ने आरोपी को कमरे में बंद कर मचाया शोर -आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2020, 2:24 PM IST
_1609151110.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। अवैध संबंधों के चलते एक महिला की उसके प्रेमी ने गर्दन रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मृतका के बेटे ने हत्यारोपी को कमरे में बंद कर दिया और शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी को सौंप दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। हत्यारोपी और मृतक महिला के बीच करीब 14 साल से अवैध संबंध थे। महिला का पति दिल्ली एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है उसको घटना की जानकारी दी जा चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

दरअसल, घटना थाना ब्रह्मपुरी के हरिनगर इलाके की है। ब्रह्मपुरी के हरिनगर में असलम अपनी पत्नी नर्गिंस और पांच बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। असलम दिल्ली में काम करता है। इसलिए पत्नी और बच्चे मेरठ के हरिनगर में रहते है। पुलिस के मुताबिक, नर्सिंग के शादी से पहले से कोतवाली के बड़ीयान निवासी जावेद से अवैध संबंध हैं। जावेद अक्सर नर्गिंस के घर पर आता जाता था। मंगलवार की रात को भी जावेद नर्सिंग के घर पर आ गया था। सुबह ही उठकर नर्गिंस के 12 साल के बेटे अली और जावेद में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। अली ने घर के अंदर से लोहे की राड उठाकर जावेद को मार दी। जावेद ने अली पर हमला किया तो नर्गिंस विरोध में उतर गई। उसके बाद जावेद ने घर में रखे धारदार चाकू से नर्गिंस की गर्दन को बुरी तरह से रेत दिया।

खून खराबा होते देख अली ने घर के बाहर निकलकर मकान का बाहर से कुंडी लगाकर जावेद को बंद कर दिया। अली के बाहर आकर शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से जावेद को हिरासत में ले लिया है। जावेद ने बताया कि शादी से पहले से नर्गिंस के साथ उसके अवैध संबंध है। असलम के दिल्ली रहने के दौरान अक्सर जावेद नर्गिंस के घर पर ही बच्चों के साथ रहता था। इंस्पेक्टर सुभाष चंद अत्री ने बताया कि आरोपित जावेद को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। महिला के पति को भी दिल्ली में हत्या की जानकारी दे दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला