मेरठ

Lunar Eclipse 2018: पितृ पक्ष की शुरुआत में पड़ेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लोगों के लिए होगा लाभकारी

एेसा चंद्र ग्रहण 36 साल बाद पड़ रहा
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2018, 1:08 PM IST
meerut
पितृ पक्ष 2018: पितृ पक्ष की शुरुआत में पड़ेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लोगों के लिए होगा लाभकारी

मेरठ। 24 सितम्बर 2018 को सूक्ष्म आंशिक चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरूआत भी हो रही है। भू वैज्ञानिकों के अनुसार हालांकि यह चंद्र ग्रहण एशिया महाद्वीप में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका कोई प्रभाव पडे़गा, लेकिन यह ग्रहण भारतीय समयानुसान 24 सितम्बर की सुबह यानि अमेरिका में जिस वक्त 23 सितम्बर की रात होगी तब पड़ेगा। इसी दिन पितृ पक्ष यानी श्राद्ध की भी शुरूआत हो रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा सूक्ष्म आंशिक चंद्र ग्रहण इससे पहले वर्ष 1982 में पड़ा था। यह चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ इलाकों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण के समय पितृ पक्ष की तैयारी

जिस वक्त चंद्र ग्रहण पड़ रहा होगा। उस समय भारत में सूर्योदय हो चुका होगा और पितृ पक्ष की तैयारी हो रही होगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार वैसे तो इस ग्रहण का भारत में कोई प्रभाव नहीं है, लेकिन अगर माना जाए तो 24 सितम्बर को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का भारतीय समयानुसार ग्रहण का समय सुबह 5 बजकर 32 मिनट से सूतक लगेगा। सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर इस आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी, जो 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर सूतक समाप्त होंगे।

इन राशियों के लिए होगा शुभ

मेष राशि के लिए यह चंद्रग्रहण बेहद शुभ साबित होगा। धन का लाभ हो सकता है और रुके हुए काम पूरे होंगे। वृष राशि के लिए भी चंद्रग्रहण शुभ रहेगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी और धन लाभ हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कर्क राशि के लोगों के लिए भी चंद्रग्रहण का समय कुछ खास नहीं होगा। काम में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सिंह राशि के लोगों के लिए चंद्रग्रहण का समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन लाभ हो सकते हैं और यात्रा का सयोंग भी बन सकता है, जो कि लाभकारी सिद्ध होगा। कन्या राशि के लोगों के लिए चंद्रग्रहण का खास प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि थोड़ी सतर्कता बरत कर वो इससे छुटकारा पा सकते हैं। यह चंद्रग्रहण मकर राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। चंद्र ग्रहण के लिए मकर राशि के जातकों को थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है।

Updated on:
21 Sep 2018, 1:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला