31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लौटते मानसून में इन दो दिनों में होगी झमाझम बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने जतार्इ संभावना

रात के तापमान में आनी शुरू हो जाएगी गिरावट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 3:38 PM IST

meerut

लौटते मानसून में इन दो दिनों में होगी झमाझम बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने जतार्इ संभावना

मेरठ। मानसून लौट रहा है, हालांकि इस बार कुछ लेट मानसून आया आैर बारिश भी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुर्इ। अब वेस्ट यूपी में फिर अच्छी बारिश होने की संभावना जतार्इ गर्इ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लौटते मानसून में होने वाली बारिश एेसी होगी जो अपना असर दिखाएगी। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ेंः भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद मेरठ में जमकर मना जश्न, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार को मिले जोरदार झटके पर बसपा नेता जोश में, कह दी ये बड़ी बात

22 आैर 23 सितंबर को होगी बारिश

मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभा भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि 22 सितंबर से बारिश का सिस्टम बन रहा है। जिस कारण मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में बारिश होगी, जो 23 सितंबर तक रहेगी। उन्होंने संभावना जतार्इ कि इस बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि 22 व 23 सितंबर को अच्छी बारिश होने के प्रबल आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार को लगा बड़ा झटका, मायावती के करीबी इस पूर्व विधायक पर लगी रासुका हटी

यह भी पढ़ेंः शाम होते ही पूरे मेरठ की शराब की दुकानों पर इस वजह से छा गया सन्‍नाटा, पत्‍नियों ने कहा- थैंक्‍यू

मौसम में आ रहा बदलाव

मानसून के लौटने की आहट से मौसम में भी हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में हवा चलने से हालांकि तापमान में तो कोर्इ फर्क नहीं पड़ा, लेकिन रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले दो दिन से रात के तापमान में एक डिग्री नीचे आया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 आैर न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहा। अधिकतम आर्द्रता 75 आैर न्यूनतम आर्द्रता 50 प्रतिशत रही। मानसून की बारिश इस बार वेस्ट यूपी में ज्यादा अच्छी नहीं रही। चार से पांच बार बारिश हुर्इ है। हालांकि इनमें से दो बारिश में जान-माल का भी नुकसान रहा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश