
आज का दिन है खास जानिए किन राशियों की किस्मत चमकेगी और किसकी होगी मुश्किल
इंदौर. आज का शुभ तिथि द्वादशी भद्रा संज्ञक तिथि रात्रि 3 बजकर 41 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी। द्वादशी तिथि मे विवाह आदि मांगलिक , यज्ञोपवीत, गृह आरम्भ, प्रवेश, देव कार्य सहित सभी प्रकार के चर -स्थिर कार्य शुभ व सिद्ध होते है। द्वादशी तिथि मे जन्मे जातक चंचल, अस्थिर, परोपकारी, ऐश्वर्यवान, धर्म परायण, गुणवान,होते है।
श्रवण चर-ऊध्र्व मुख, संज्ञक नक्षत्र दोपहर 4 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। श्रवण नक्षत्र मे देव प्रतिष्ठा, वास्तु, जनेऊ संस्कार, वाहन क्रय करना, विवाह, व्यापार आरम्भ, बोरिंग, शिल्प, विद्या आरम्भ इत्यादि कार्य विशेष रूप से सिद्ध होते है। श्रवण नक्षत्र मे जन्म लेने वाला जातक धनी, साहसी, प्रसिद्ध मेहनत करने वाला, धनवान, बुद्धिमान होता है।
मेष - आज जो नया कदम उठाएंगे समय आने पर उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यावहारिक मामलों पर आप कल्पनालोक से तुरंत बाहर निकल आएं और वही करें, जो बिल्कुल वास्तविक और व्यावहारिक हो। आज के दिन की सफलता के लिए आज किसी की आलोचना नहीं करने के संकल्प दिन की शुरआत करे ।
वृषभ - आज मुलाजुला दिन रहेगा। कामकाज के दौरान बार-बार भौतिक और मानसिक व्यवधान आएंगे। जो कठिन विषय हैं, या जो चिंता के पक्ष हैं, उन पर फिलहाल चर्चा न करें। आज के दिन की सफलता के लिए किसी छोटी कन्या को एक समय का भोजन करवाएं
मिथुन - खुद के लिए अच्छा सोचिए और आंखें खोल कर नए दिन की शुरुआत कीजिए। आने वाले दिनों में आपकी योजनाएं पूरी होंगी। नौकरी व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन की सफलता के लिए माता के मंदिर में कमल का पुष्प अर्पण करें।
कर्क - आपको धन लाभ होगा और सोचे हुए काम बनेंगे। साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कर्ज से निपटने हेतु मार्ग प्रशस्त होगा। आज के दिन की सफलता के लिए माँ तुलसी की आरधना करके दिन की शुरुआत करें।
सिंह - आज आप अपनी रचनात्मक ऊर्जाओं को सही दिशा में प्रयोग करने की कोशिश करें। किसी नई बात, योजना या काम के लिए आज का दिन सही है। आज के दिन की सफलता के लिए सूर्य भगवान को गुड़ और इलायची मिला जल अध्र्य प्रदान करें ।
कन्या - आज कोई भी जोखिम भरा काम नहीं करना है और कोई बड़ा फैसला भी नहीं लेना है। विचारों में उग्रता रहेगी, लिहाजा जो भी बात मन में आए, उसे तुरंत कहने से बचें। आज के दिन की सफलता के लिए हरे मूंग भगवान गणेश जी को अर्पण करके दिन की शुरुआत करें।
तुला - आज सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। दिन भर उत्साह और कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। कार्य साधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी होगा। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे।आज के दिन की सफलता के लिए गौ माता को पालक खिलाये
वृश्चिक - आज आपको सतर्क रहना होगा और हाथ आए अवसर को समझना होगा। जो गंभीर बात है उसे गंभीरता से ही लें। आज सकारात्मक सोचें और काम करने का तरीका बदल लें बस, फिर देखिए सब ठीक ठाक ही होगा। आज के दिन की सफलता के लिए अपनी मां के चरण छू कर दिन की शुरुआत करे ।
धनु - आज आप थोड़े मूडी और संवेदनशील रहेंगे । अपना व्यवहार सकारात्मक रखें, कार्यस्थल और व्यापार स्थल पर सहयोग मिलेगा।बहुत दिनों से भरता जा रहा भावनाओं का गुबार आज फूटेगा। आज के दिन की सफलता के लिए जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता अनुसार दान करे ।
मकर - आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़े सपने देखें, लेकिन सावधान रहें। पैसों की स्थिति में ठोस सुधार लाने के मौके आपको जल्द ही मिलने जा रहे हैं। अपनी आय अर्जन क्षमता को बेहतर बनाने की ओर ध्यान दें। आज के दिन की सफलता के लिए आंवले के वृक्ष मे जल का अध्र्य दें।
कुंभ - हर दिन एक जैसा नहीं होता है। आज आपकी भावनाओं का पलड़ा ऊपर-नीचे होता रहेगा। कुछ निजी समस्याएं आज परेशान कर सकती हैं। अपना व्यवहार लचीला रखें और सही समय आने का इंतजार करें। दिन की सफलता के लिए कौऐ को खीर खिलाये ।
मीन - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। सामने आने वाले अवसरों पर निगाह बनाए रखें, उनसे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार होगा। धैर्य रखें । आज के दिन की सफलता के लिए देवी मंदिर मे एक घी का दान करें।
सौजन्य - पंडित गुलशन अग्रवाल
Published on:
21 Sept 2018 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
