मेरठ

खतौली उपचुनाव में भाजपा की हार, गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया की जीत

खतौली विधानसभा उपचुनाव गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया जीत गए हैं। गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने भाजपा की राजकुमारी को 22,165 वोटों से हरा दिया।

less than 1 minute read
Dec 08, 2022
खतौली उपचुनाव में भाजपा की हार, गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने राजकुमारी को हराया
खतौली उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने भाजपा की राजकुमारी को हराया।

खतौली उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने 22,165 वोटों से जीत दर्ज की है। आज हुई वोटों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी को हरा दिया। 26 वें राउंड के बाद मदन भैया कुल 95970 मिले। जबकि भाजपा की राजकुमारी को 73916 मत मिले थे। रालोद प्रत्याशी 22054 वोट से आगे हो गए।

गठबंधन प्रत्याशी ने शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाकर रखी। मतगणना के पहला राउंड समाप्त हुआ तो गठबंधन प्रत्याशी को 1200 वोटों की बढ़त मिल चुकी थी। उसके बाद तो हर राउंड में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी पिछड़ती चली गईं। अंत में जब भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी को अपनी हार दिखाई देने लगी तो उन्होंने मतगणना स्थल ही छोड़ दिया।


खतौली उप चुनाव की मतगणना आज प्रात: आठ बजे कडी सुरक्षा के बीच नवीन मंडी स्थल कूकडा पर शुरू हुई। मतगणना के लिए 15 टेबिल लगाई गई थीं। खतौली सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी व गठबंधन प्रत्याशी मदनभैया के बीच कांटे का मुकाबला था। जिस पर सभी की निगाहें लगी हुई थीं। दोनों ही दलों के नेता व कार्यकर्ता हार-जीत को लेकर लगातार चर्चा कर रहे थे।


पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतगणना स्थल का निरीक्षण कर रहे थे। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा खतौली विधानसभा उप-चुनाव का मतदान सकुशल सम्पन्न होने के पश्चात कूकडा मंडी स्थल में मतगणना से सम्बंधित तैयारियों का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल पर जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौजूद रहे। जिलाधिकारी द्वारा मतगणना को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से करवाने हेतु सुरक्षा व व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए थे।

Updated on:
08 Dec 2022 04:02 pm
Published on:
08 Dec 2022 03:57 pm
Also Read
View All
‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश

‘दीदी! कुछ लोग मेरी फील्डिंग सेट कर रहे हैं’, बहन को किया आखिरी कॉल और कुछ देर बाद कार में मिली भाई की लाश

Teenager Girl Murder: ‘फोन पर लड़के से बात करती थी किशोरी’, इसलिए मामा और सौतेले भाई ने मिलकर मार डाला, शव को रात के अंधेरे में जंगल में छिपाया

60 हजार का इनाम जीतने वाली नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का महज 3600 रुपये के विवाद में हत्या, मेरठ के नाले में मिला शव