
खतौली उपचुनाव में वोटों की गिनती में पिछड़ने के बाद मतगणना स्थल से बाहर निकलीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी
खतौली उपचुनाव 2022 में 18 वे राउंड की मतगणना में रालोद के मदन भैया 13453 वोट से आगे है। मदन भैया को 65186 और राजकुमारी को 51733 वोट मिली है।
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी मतगणना स्थल छोड़कर बाहर निकल गई है। 18 वां राउंड समाप्त होने के पश्चात भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी मतगणना स्थल छोड़कर बाहर निकली और मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। राजकुमारी सैनी बोली की काउंटिंग जारी है और जीत हमारी होंगी।
खतौली उप चुनाव की मतगणना आज प्रात: आठ बजे से कडी सुरक्षा के बीच नवीन मंडी स्थल कूकडा पर होगी, जिसके लिये 15 टेबिल लगाई है। खतौली सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी व गठबंधन प्रत्याशी मदनभैया के बीच कांटे का मुकाबला है, जिस पर सभी की निगाहें लगी हुई है।
दोनों ही दलों के नेता व कार्यकर्ता हार-जीत को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं और गुणा-भाग में जुटे हुए है। वोटों में दस हजार के अंतर से भाजपा प्रत्याशी के पिछड़ने के बाद अब गठबंधन प्रत्याशी की जीत के दावे किए जा रहे हैं। देखना है कि खतौली उपचुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधता है।
Published on:
08 Dec 2022 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
