मेरठ

साहब, सास ने की एेसी मांग जिसे पूरा नहीं कर सकता, अब जेल भिजवाने की दे रही धमकी

शख्स की गुहार सुनकर एसएसपी ने दिए कार्रवार्इ के निर्देश
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 12:28 PM IST
DEMO PIC
साहब, सास ने की एेसी मांग जिसे पूरा नहीं कर सकता, अब जेल भिजवाने की दे रही धमकी

मेरठ।मंगलवार को जनसुनवार्इ के दौरान एक शख्स ने एसएसपी से एेसी गुहार लगार्इ।जिसे सुनकर एसएसपी के साथ ही वहां बैठे अन्य पुलिसकर्मी भी हैरान रह गये।दरअसल यह गुहार एक दामाद ने अपनी सास को लेकर लगार्इ।उसने बताया कि साहब मेरी सास मेरे सामने एेसी डिमांड करती है।जिसे में पूरा नहीं कर सकता। इस पर वह मुझे जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। इतना ही नहीं वह पत्नी को भेजने के लिए भी तैयार नहीं है। इस से में तंग आ चुका हूं। यह सुनते ही एसएसपी ने थाना पुलिस को ये निर्देश दे दिये। जिसके बाद पीड़ित घर वापस लौटा।

शख्स की गुहार सुनते ही दंग रह गये पुलिस अधिकारी

दरअसल मेरठ के जय भीम नगर निवासी शख्स की शादी आज से सात साल पूर्व नवंबर 2011 में पंजाब के जालंधर निवासी एक युवती से हुर्इ थी। वह उस समय जालंधर में ही काम करता था। इसके चलते छह साल तक वह जालंधर में ही रहा। पीड़ित ने बताया कि शादी के बाद उसके दो बच्चे एक बेटा आैर बेटी भी है। अब उसका जलांधर का प्रोजेक्ट खत्म हो गया है। इसके चलते वह अपने घर माता-पिता के पास मेरठ आ गया। जब वह अपनी पत्नी को यहां लगाने की तैयारी में जुटा। तो उसकी सास ने यह मांग रख दी। इतना ही नहीं मांग पूरी न करने पर सास ने जेल भिजवाने की धमकी तक दे डाली।

सास ने की ये मांग पूरी न करने पर दी धमकी

पीड़ित ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को मेरठ अपने माता-पिता के पास लाने के लिए पहुंचा। तो सास ने उसे घर जमार्इ बनकर जालंधर में ही रहने की मांग रखी। उसकी पत्नी भी इसी बात के लिए राजी है। लेकिन दामाद ने घर जमार्इ बनकर रहने से इनकार कर दिया। उसने पत्नी के साथ मेरठ में अपने मां-बाप के साथ रहने की बात कहीं। आरोप है कि इसी के बाद से उसकी सास ने जालंधर में न रहने पर बेटी को मेरठ न भेजने आैर उसको जेल भेजने की धमकी दे रही है। लिहाजा पुलिस उसकी पत्‍‌नी को उसके पास लाने में मदद करे। इस मामले में एएसपी क्राइम सतपाल आतिल ने भावनपुर थाना पुलिस को निर्देश दिए है कि वह परिवार का परामर्श केंद्र में बुलाकर समाधान कराये।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला