2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे थे एेसे लोग, जानकर चौंक गए अधिकारी आैर फिर

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मरीजों को जिला अस्पताल में रेफर कर सीज किया अस्पताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Jun 2018, 10:25 AM IST

bulandshahr news

इस अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे थे एेसे लोग, जानकर चौंक गए अधिकारी आैर फिर

बुलंदशहर।आप ने अब तक डाॅक्टर की डिग्री होने से लेकर जिले के तमाम अधिकारियों आैर विभागों से अनुमति मिलने के बाद ही अस्पताल खुलने का सुना आैर देखा होगा।लेकिन यूपी के बुलंदशहर में चल रहे इस अस्पताल में न तो डाॅक्टर के पास डिग्री है आैर न ही किसी अधिकारी की अनुमति। इसके बावजूद अस्पताल में दर्जन से भी अधिक गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज किया जा रहा था।जिसका पता मंगलवार को एसडीएम आेर एसीएमआे के निरीक्षण करने पर लगा।इसके बाद अधिकारियों ये तुरंत यह कार्रवार्इ कर दी।

यह भी पढ़ें-40 मिनट के लिए बीच में ही रुक गर्इ ट्रेन, वजह पता चलते ही खुश हुए लोग

यहां स्थित है अस्पताल इतने मरीजों का चल रहा था इलाज

बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में दिल्ली बस अड्डे के पास खुले श्याम हॉस्पिटल में मंगलवार को प्रशासन ने एक सूचना पर यहां छापामरी की। छापे के दौरान हॉस्पिटल में जब जाकर देखा वहां पर कई दर्जन मरीज भर्ती थे। जिनको हार्ट ,लीवर, किडनी से संबंधित बीमारी थी। इनक इलाज स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से न होकर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से होना चाहिए था। लेकिर इस अस्पताल में ऐसा कोई डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल में सैकड़ों लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था। हॉस्पिटल में सैकड़ों मरीजों के साथ बिना डिग्री वाले डॉक्टर इलाज कर रहे थे। और वहां पर प्रशासन की तरफ से हॉस्पिटल की कोई मंजूरी भी नहीं ली गई थी। एक सूचना पर एसडीएम एसीएमओ ने संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान हॉस्पिटल में ना तो कोई डॉक्टर की डिग्री पाई गई और ना हॉस्पिटल की कोई परमिशन पाई गई।

यह भी पढ़ें-लिफ्ट में अकेली गर्भवती महिला के साथ हुआ एेसा, जानकर कांप जाएंगी आपकी रूह

प्रशासन ने उठाया ये बड़ा कदम

डाॅक्टरों के पास कोर्इ डिग्री अौर परमिशन न होने के चलते प्रशासन ने हॉस्पिटल के मरीजों को आनन फानन में सीएचसी में एंबुलेंस से भेजकर भर्ती कराया गया।इतना ही नहीं इसके बाद अस्पताल को प्रशासनिक अधिकारियों ने सीज कर दिया।वहीं प्रशासन की टीम अब इस हॉस्पिटल के गोरखधंधा की जांच में जुट गई है।अस्पताल में कौन-कौन लोग शामिल है। प्रशासन इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी का मन बना चुका है। इस सम्बंध में जब छापा मार टीम में शामिल एसडीएम से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि श्याम हेल्थ केयर सेंटर प्राइवेट अस्पताल पर आज जांच की गर्इ। तो चौकाने वाले तथ्य सामने आये। मरीजों का इलाज कर रहे डाॅक्टरों से लेकर संचालक से डिग्री मांगी तो डॉक्टर इधर उधर देखने लगे। वह डिग्री नहीं दिखा पाये। वहीं अस्पताल को संचालित करने के पेपर और मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों की डिग्री भी अस्पताल में नही मिली। जिसके बाद अस्पताल को सीज कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है।