2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की इस हरकत से परेशान होकर पत्नी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पुलिस को भी कर्इ बार दे चुकी थी शिकायत अब रह रही थी माता पिता के साथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Jun 2018, 11:07 AM IST

bijnor news

पति की इस हरकत से परेशान होकर पत्नी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बिजनौर।उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक एेसा मामला सामने अाया है।जहां पत्नी ने पति की इस हरकत से परेशान होकर इतना खौफनाक कदम उठा लिया।जिसे जानकर परिवार के सदस्य भी दंग रह गये।उनका आरोप है कि इसकी वजह पुलिस भी है।महिला ने कर्इ बार पति के इस कारनामे की शिकायत पुलिस को भी दी थी।लेकिन पुलिस ने उसकी कोर्इ सुनवार्इ नहीं की।जिसके चलते महिला अपनी बेटी के साथ माता-पिता के घर में रह रही थी। लेकिन अचानक ही उसने एेसा कदम उठाया लिया।जिसके बाद सबका रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-इस अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे थे एेसे लोग, जानकर चौंक गए अधिकारी आैर फिर

पति की इस हरकत से परेशान थी महिला

एक तरफ पति के उत्पीड़न और दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई न होने से हताश नीलम के सामने अब कोई चारा नही था।शायद इसी लिए उसने मौत को ही गले लगाना आखिरी उपाय समझा। बताया जा रहा है कि नीलम का पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता था। पति की इसी हरकत से परेशान नीलम अपनी एक बेटी के साथ अपने पिता के शेरकोट स्थित घर में आकर रहने लगी थी। पिता ने नीलम के पति के खिलाफ स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। जिसका परिणाम ये हुआ कि एक विवाहिता को जब उसके घर से और कानून से न्याय नही मिल पाया तो उसने मौत को गले लगा लिया। इस घटना के बाद नीलम के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-अब इन लड़कियों आैर गांव वालों ने योगी के विधायक आैर अफसर पर लगाए गंभीर आरोप

नहर में कूदकर की दी जान

जनपद के थाना शेरकोट की रहने वाली नीलम ने मंगलवार को नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है।उसने एनएच 74 पर बने राम गंगा पुल से खो नदी बैराज में छलांग लगा दी। पानी मे डूबने से उसकी मौत हुई है। वहीं लोगों ने महिला को छलांग लगाते देख इसकी सूचना पुलिस आैर परिजनों को दी। लेकिन वह लोग जब तक पहुंचे नीलम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गोताखोरो की मदद से शव को घंटो की मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक महिला के घर वालो की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति के खिलाफ कार्रवार्इ का आश्वासन दे रही है।