
अब इन लड़कियों आैर गांव वालों ने योगी के विधायक आैर अफसर पर लगाए गंभीर आरोप
बिजनौर।खनन से भरी एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो सगे भार्इयाें की मौके पर ही मौत हो गर्इ थी।जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गये थे।जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसके बाद गुस्साएें गांव वालों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।इसकी सूचना मिलते ही मौके पर जाम खुलवाने पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों आैर विधायक के इस वादे पर जाम खोल दिया था।अब आरोप है कि घर में बची चार लड़कियां घर-घर से भीख मांगकर गुजारा कर रही है।उनके माता-पिता अस्पताल में भर्ती है। वहीं वादा करने वाले जिला प्रशासन के अधिकारी आैर योगी के विधायक का कुछ अता पता तक नहीं है।
इस दिन हुआ था हादसा आैर फिर किया वादा
दरअसल 3 जून को एक हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गर्इ थी। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बच्चों की लाश को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया था ।जाम को खुलवाने के लिए जिला प्रशासन और बीजेपी के नेताओ ने काफी प्रयास किया था। लेकिन परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे । इस पर अफसरों और सदर विधायक सूची चौधरी ने पीड़ित परिवार को 5 -5 लाख रुपये का मुआवजा देने और बेसहारा चारो लड़कियों को गोद लेने के आश्वासन दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था ।
अब सुध लेने नहीं पहुंचे योगी के विधायक आैर अफसर, परिजनों लगाए ये आरोप
वहीं परिजनों से लेकर गांव वालों ने आरोप लगाया कि हादसे के 9 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारी से लेकर मुआवजा देने का वादा करने वाले विधायक अब तक उनकी सुध लेने नहीं पहुंचे। खुद को ठगा सा महसूस करने वाली बच्चियां घरों से चंदा आैर भीख मांगकर परिजनों को अस्पताल से छुट्टी कराने से लेकर पेट भरने के लिए मजबूर हो गर्इ है।वहीं उनसे वादा करने वाले अफसर से लेकर विधायक आंख मूंदकर बैठ गये है।
Published on:
12 Jun 2018, 4:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.