मेरठ

कुकर सही कराने के लिए पति परिचित को ले गया था घर, उसके जाते ही पत्नी के साथ कर दिया गंदा काम

आराोपी की पीड़िता के पति से जान पहचान थी और उसके घर पर आना जाना था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।

2 min read
Oct 20, 2018
kotwali baghpat
कुकर सही कराने के लिए पति परिचित को ले गया था घर, उसके जाते ही पत्नी के साथ कर दिया रेप

बागपत। नगर में गुरूवार की शाम एक व्यक्ति ने घर में घुसकर एक महिला के साथ बलात्कार किया। महिला घर पर अकेली थी। जानकारी मिलने पर महिला का पति मौके पर पहुंचा और पत्नी से घटना की जानकारी ली। महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी को उसके घर पर जाकर दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

आराोपी की पीड़िता के पति से जान पहचान थी और उसके घर पर आना जाना था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। पीड़िता के पति के अनुसार गुरूवार को उनका कुकर खराब हो गया था। इसी बीच उसका जानने वाला नसीम नामक व्यक्ति उसे मिल गया। वह कुकर आदि ठीक करता है। वह उसे कुकर ठीक करने के लिए घर ले गया। कुकर ठीक करने के बाद उसने खाना खाने की इच्छा व्यक्त की। वह खाना खाने लगा। इस बीच महिला के पति का फोन आ गया और वह काम पर चला गया। खाना खाने के बाद नसीम भी चला गया।

आरोप है कि इसके बाद वह लौटकर महिला के घर पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद करके महिला को दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। इस बीच महिला की मुंहबोली ननद नीचे आई तो उसने महिला को बेहोशी की हालत में अर्द्धनग्न पड़ा देखा और उसने फोन पर महिला के पति को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद महिला का पति घर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ आरोपी के घर पहुंचा और उसे दबोच लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पति ने इस संबंध में बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

Published on:
20 Oct 2018 06:31 pm